- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Beauty Tips: चेहरे की...
लाइफ स्टाइल
Beauty Tips: चेहरे की खोई चमक वापस लाएगा आलू, चेहरे पर ऐसे करें इस्तेमाल
Sarita
6 March 2025 10:59 AM IST
Beauty Tips: यह त्वचा के लिये बहुत फायदेमंद होता है। जी हां, धूप के कारण स्किन डार्क हो गई हो या फिर उसकी रौनक चली गई हो, आलू को चेहरे पर लगाने से खोया निखार वापस लाया जा सकता है। आप चाहें तो आलू की मदद से घर पर फेशियल भी कर सकती हैं। अगर आप बिना पैसा खर्च किये घर पर पार्लर जैसा ही निखार पाना चाहती हैं तो यहां जानें आलू से फेशियल करने के स्टेप्स|
स्टेप-1 टोनिंग करें
सबसे पहले आपको चेहरे की क्लींजिंग करनी होगी। इसके लिए आप घर पर ही आलू से फेशियल टोनर बना सकती हैं-
सामग्री
1 कप आलू का रस
1 बड़ा चम्मच गुलाब जल
1 छोटा चम्मच नींबू का रस
विधि
-सबसे पहले आलू को कद्दूकस कर के आप उसका रस निकाल लें।
-इसके बाद आपको आलू के रस में गुलाब जल और नींबू का रस डालना होगा।
-फिर आप इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करके एक स्प्रे बॉटल में भर लें।
-अब आप इस होममेड फेशियल टोनर से चेहरे को साफ कर सकती हैं।
स्टेप-2 क्लींजिंग करें
चेहरे की क्लींजिंग करने के बाद आपको चेहरे को स्क्रब करना चाहिए। इसके लिए आप घर पर ही आलू की मदद से स्क्रब तैयार कर सकते हैं:
सामग्री
1 छोटा चम्मच आलू के छिलके का पाउडर
1 छोटा चम्मच एलोवेरा जेल
1 विटामिन-ई कैप्सूल
-आलू को छील कर उसके छिलके को सुखा लें।
-अब इस छिलके से पाउडर तैयार करें।
-फिर इस पाउडर को एलोवेरा जेल में मिक्स कर लें।
-फिर इस मिश्रण से चेहरे को अच्छी तरह से स्क्रब करें।
स्टेप-3 फेस पैक लगाएं
आलू से फेशियल करने की आखिरी कड़ी में आपको आलू से फेस पैक तैयार करना होगा। यह भी आप घर पर ही तैयार कर सकती हैं-
सामग्री
1 छोटा चम्मच आलू का पेस्ट
1/2 छोटा चम्मच शहद
1 चुटकी हल्दी
-सबसे पहले आपको आलू को ब्लेंड करके उसका पेस्ट तैयार कर लेना चाहिए।
-अब एक बाउल में आलू का पेस्ट लें और उसमें शहद मिक्स कर लें।
-इस मिश्रण में चुटकी भर हल्दी भी डालें।
-अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगा लें।
-10 से 15 मिनट बाद चेहरे को वॉश कर लें।
TagsBeautyचेहरेचमकआलूचेहरेBeautyFaceGlowPotatoजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





