लाइफ स्टाइल

Beauty Tips: बेसन से घर पर बनाएं आसान फेस पैक, चेहरे को मिलेंगे कई फायदे

Sarita
23 Aug 2025 7:41 AM IST
Beauty Tips: बेसन से घर पर बनाएं आसान फेस पैक, चेहरे को मिलेंगे कई फायदे
x
Beauty Tips: आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों में बेसन को त्वचा को निखारने और दाग-धब्बे हल्के करने के लिए खास महत्व दिया गया है। इसमें प्रोटीन, ओलेक एसिड, अनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स और विटामिन मौजूद होते हैं, जो चेहरे को गहराई से पोषण देते हैं। बेसन के फेस पैक न सिर्फ एक्सफोलिएटर का काम करते हैं, बल्कि डेड स्किन हटाकर त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं।
निखरी त्वचा के लिए बेसन से बने आसान फेस पैक्स:
1. बेसन और गुलाबजल:
दो चम्मच बेसन में गुलाबजल मिलाकर पेस्ट तैयार करें और चेहरे पर लगाएं। यह पैक ऑयली स्किन से अतिरिक्त सीबम हटाने और स्किन को प्राकृतिक चमक देने में मदद करता है।
2. बेसन और हल्दी:
दही और बेसन बराबर मात्रा में लेकर उसमें आधा चम्मच हल्दी डालें। यह पैक चेहरे की टैनिंग कम करने और स्किन टोन को ब्राइट बनाने में असरदार है। इसे 20 मिनट तक चेहरे पर लगाने के बाद धो लें।
3. बेसन और एलोवेरा:
ताजे एलोवेरा गूदे में बेसन मिलाकर एक घंटे तक रख दें। उसके बाद हल्का पानी डालकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। यह पैक हाइड्रेशन देता है और एक्ने की समस्या को कम करता है।
Next Story