- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Beauty Tips: अगर आपकी...
लाइफ स्टाइल
Beauty Tips: अगर आपकी त्वचा में नमी की कमी है, तो चेहरे पर लगाएं दही से बने ये फेस पैक
Sarita
16 Feb 2025 11:56 AM IST

x
Beauty Tips: आज हम आपको दही के इस्तेमाल से होने वाले फायदे बताने जा रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि दही का इस्तेमाल आप कई तरीके से कर सकते हैं। बहुत से लोगों को इसका इस्तेमाल करना नहीं पता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि दही को किन चीजों में मिलाकर आप चेहरे पर लगा सकते हैं, ताकि आपकी त्वचा दमकती रहे और त्वचा पर नमी बरकरार रहे।
दही और बेसन-
एक चम्मच दही में एक चम्मच ही बेसन मिलाकर आप इस पेस्ट को 15 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं। इससे आपके चेहरे पर चमक आएगी और त्वचा में हो रही नमी की कमी दूर होगी।
दही और चावल का आटा-
इस फेस मास्क को बनाने के लिए एक चम्मच चावल के आटे में एक चम्मच भरकर दही मिला लें। इस पेस्ट को भी आप 15 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगा लें और छोड़ दें। कुछ समय बाद इस पैक को हल्के हाथ से मसाज करते हुए छुड़ा लें।
दही और तुलसी-
7 से 10 तुलसी के पत्ते पीसकर उसमें दही मिलाएं। गाढ़ा पेस्ट बनाकर इसे 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। इसमें पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण पिंपल्स और एक्ने का सफाया कर देते हैं।
दही और हल्दी-
दही और हल्दी दोनों ही ऐसी चीज हैं, जो त्वचा की चमक बरकरार रखने में मददगार हैं। इस पैक के इस्तेमाल से चेहरे की टैनिंग कम होती है।
शहद के इस्तेमाल से आप चेहरे पर होने वाली नमी की कमी को दूर कर सकते हैं। पैक को बनाने के लिए बराबर मात्रा में दोनों चीजें लें और 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। कुछ समय बाद आपको असर दिखने लगेगा।
दही और चोकर -
आटे की भूसी को चोकर कहा जाता है। इसमें दही को मिलाकर आप अपने चेहरे को चमका सकते हैं। 15 मिनट इस पैक को चेहरे पर लगाएं और धो दें।
TagsBeautyत्वचानमीचेहरेदहीफेस पैक BeautySkinMoistureFaceCurdFace Packजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





