- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Beauty Tips: अगर आप...
लाइफ स्टाइल
Beauty Tips: अगर आप चाहती हैं कि आपका चेहरा चांद की तरह चमके तो इन फलों के छिलके लगाएं
Sarita
18 Feb 2025 6:52 AM IST

x
Beauty Tips: फलों का सेवन हमारे शरीर के लिए अच्छा है। साथ ही इनके छिलके भी बहुत फायदेमंद होते हैं। फलों के छिलकों को त्वचा पर लगाने से कई प्रकार की त्वचा संबंधी समस्याएं दूर होती हैं और हमारी त्वचा में चमक आती है। आइये जानते हैं वो कौन से फल हैं जिनके छिलके हम अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं।
केले का छिलका
केले के छिलके में विटामिन ए, बी और सी पाए जाते हैं। इसे त्वचा पर लगाने से यह प्राकृतिक मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है। इसके साथ ही चेहरे के दाग-धब्बे भी दूर हो जाते हैं।
पपीते का छिलका
पपीते के छिलके में पपेन नामक एंजाइम पाया जाता है। यह हमारी त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है। आप इसे सीधे अपनी त्वचा पर भी लगा सकते हैं।
कीवी
कीवी के छिलके में विटामिन ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए कीवी के छिलके को दही के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से त्वचा की चमक बढ़ती है।
संतरे का छिलका
विटामिन सी के साथ-साथ संतरे में प्राकृतिक तेल भी पाए जाते हैं। इस कारण इसे एक अच्छा एक्सफोलिएटर माना जाता है। संतरे के छिलके का उपयोग करने से मुंहासे और काले धब्बे दूर हो जाते हैं। इसके साथ ही ये कोलेजन बनाने में भी मदद करते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले इसके छिलके को धूप में सुखाकर पेस्ट बना लें। इसके बाद इसमें दही मिलाकर लगाएं। ऐसा करने से त्वचा चांद की तरह चमकने लगती है।
नींबू के छिलकों में साइट्रिक एसिड पाया जाता है। इससे त्वचा में चमक आती है। इस कारण नींबू के छिलकों को सुखाकर उसका पाउडर बना लें। इसके बाद इसमें शहद मिलाकर मास्क की तरह लगाएं। इससे त्वचा में चमक आने लगती है और अन्य समस्याएं दूर होने लगती हैं।
TagsBeautyचेहराचांदचमकेफलोंछिलकेBeautyFaceMoonShineFruitsPeelsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





