- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- beauty tips: इन...

x
beauty tips: आयुर्वेद में शरीर और त्वचा दोनों को ख्याल रखने की बातो का वर्णन है जिसे अपनाने से शरीर के साथ साथ त्वचा भी सुंदर हो जाती है। आयुर्वेद से त्वचा को सुंदर बनाया जा सकता है। झुर्रियो के साथ साथ मुंहासो की समस्या को भी आयुर्वेद की मदद से दूर किया जा सकता है। आयुर्वेद त्वचा को नुकसान नही होने देता है। आज हम आयुर्वेद के फेसपैक से त्वचा को सुंदर बनाने के बारे में बतायेंगे तो आइये जानते है इस बारे में...
केसर फेसपैक:
केसर त्वचा को बेदाग बनाने में उपयोगी होता है। इसे दूध में मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा कोमल बनती है। इसके लिए केसर को दूध में भिगोकर रख दे अब इसे मसलकर चेहरे पर लगा ले। ऐसा करने से त्वचा पर निखार आता है।
ग्रीन टी फेसपैक:
ग्रीन टी में एंटीबेक्टीरियल गुण पाए जाते है जो कील मुहांसों को दूर करने में सहायक है। इसके लिए ग्रीन टी को उबालकर उसे ठंडा कर ले अब इसमें चावल का आटा मिला दे। इस पैक को चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगा दे बाद में ठंडे पानी से धो ले ऐसा करने से चेहरे पर चमक आती है।
बेसन और हल्दी का फेसपैक:
बेसन त्वचा की रंगत को निखारने में सहायक है और हल्दी से त्वचा का रंग साफ़ होता है। इसके लिए बेसन को थोड़े से पानी में घोल ले और बाद में इसमें थोड़ी सी हल्दी डालकर इसका पेस्ट बना ले। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 10-15 मिनट के लिए लगा ले। ऐसा करने से रंगत के साथ त्वचा का रंग भी साफ़ हो जायेगा।
ग्वारपाठे का फेसपैक:
ग्वारपाठे के फेसपैक से चेहरे के सारे दाग धब्बे साफ हो जाते है। इसके लिए ग्वारपाठे को छील ले अब इसमें 1 चम्मच गुलाबजल और निम्बू का रस मिला दे। अब इसे चेहरे पर लगा ले और बाद में ठंडे पानी से धो ले।
अंजीर और कद्दू का फेसपैक:
त्वचा पर से झाइया हटाने में अंजीर और कद्दू का फेसपैक एक बेहतर उपाय है जिसके लिए दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर इसमें बादाम का तेल मिला ले। अब इसे चेहरे पर लगा ले और बाद में सादा पानी से मुहं धो ले।
Tagsbeautyआयुर्वेदिकफेस पैकत्वचाbeautyayurvedicface packskin जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





