- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Beauty Tips: चेहरे पर...
लाइफ स्टाइल
Beauty Tips: चेहरे पर लगाएं ये लाल फेस पैक, त्वचा में आएगा गुलाबी निखार
Sarita
16 Sept 2025 7:33 AM IST

x
Beauty Tips:चुकंदर में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व न केवल आपकी सेहत के लिए बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अगर आपने सही तरीके से चुकंदर को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना लिया, तो आपकी त्वचा पर ढेर सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं। आइए चुकंदर का फेस पैक बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
कैसे बनाएं फेस पैक?
चुकंदर का फेस पैक बनाने के लिए आप दो स्पून चुकंदर के रस और एक स्पून शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक कटोरी में इन दोनों नेचुरल चीजों को निकाल लीजिए और फिर अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। अब आप इस केमिकल फ्री फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाकर गुलाबी और दमकती हुई त्वचा पा सकते हैं।
इस्तेमाल करने का तरीका:
चुकंदर और शहद से बने स्मूद पेस्ट को अपने पूरे चेहरे और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको इस फेस पैक को 15 से 20 मिनट तक लगाए रखना है। लगभग 20 मिनट के बाद आप ठंडे पानी से फेस वॉश कर सकते हैं। मुंह धोने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।
चुकंदर आपकी त्वचा को गुलाबी और ग्लोइंग बनाने में मददगार साबित हो सकता है। शहद आपकी रूखी-बेजान त्वचा को नमी प्रदान कर उसे मुलायम बनाने में कारगर साबित हो सकता है। इस फेस पैक को अप्लाई करने से आपकी त्वचा को पोषण भी मिल सकता है। कुल मिलाकर औषधीय गुणों से भरपूर ये फेस पैक आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकता है।
Next Story





