- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Beauty Tips: गोरेपन...
लाइफ स्टाइल
Beauty Tips: गोरेपन और ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर लगाएं जायफल
Sarita
28 March 2025 9:03 AM IST

x
Beauty Tips: चेहरे पर निखार लाने के लिए, पिगमेंटेशन यानि झाईयां कम करने के लिए और स्किन को गलोइंग बनाने के लिए चेहरे पर जायफल का इस्तेमाल करें। आयुर्वेद के मुताबिक जायफल में ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं जो स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। जानिए चेहरे पर निखार पाने के लिए कैसे करें जायफल का इस्तेमाल|
त्वचा पर जायफल लगाने के फायदे
जायफल में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जिससे जलन, खुजली, पिंपल्स और एक्ने की समस्या को दूर किया जा सकता है। जायफल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं जिससे स्किन पर आई सूजन को दूर करने में मदद मिलती है।
स्किन को साफ करने और रंगत में सुधार लाने के लिए जायफल का इस्तेमाल करें। जायफल को दूध या तेल में मिलाकर लगाने से झाईं यानि पिगमेंटेशन की समस्या को दूर किया जा सकता है।
जिन लोगों को ड्राई स्किन की समस्या रहती है उनके लिए जायफल बहुत असरदार साबित होने वाली होमरेमेडी है। जायफल को त्वचा पर लगाने से चेहरे की नमी बरकरार रहती है। इससे स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग दिखने लगती है।
जायफल में एंटीऑक्सीडेंट्स काफी होते हैं जो आपके चेहरे पर एजिंग को कम करते हैं। जायफल को फेस पर अप्लाई करने से उम्र के लक्षणों को कम किया जा सकता है। इससे फाइन लाइंस कम होती है और स्किन नेचुरली ग्लो करने लगती है।
आंखों के नीचे होने काले घेरे यानि डार्क सर्कल को कम करने के लिए जायफल का इस्तेमाल किया जाता है। इससे डार्क सर्कल और आंखों के नीचे बनने वाले पैच को कम करने में मदद मिलती है।
जायफल आपको कहीं भी आसानी से मिल जाएगा। आप इसे पीनी की सहायता से किसी साफ जगह पर घिस लें। अब इसमें शहद, या दूध या फिर नीलगिरी के तेल में घिसकर लगा सकते हैं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने के बाद 10 मिनट तक रखें और फिर ताजा पानी से फेस को धो लें। जायफल स्किन से मेलेनिन को कम करता है और सूरज की हानिकारक यूवी रेज से बचाता है। त्वचा के दाग-धब्बों को भी साफ करता है।
TagsBeautyगोरेपनग्लोइंगस्किनचेहरेजायफल Beautyfairnessglowingskinfacenutmegजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





