लाइफ स्टाइल

Banana Face Pack: ग्लोइंग स्किन के लिए केले से बनाएं फेस पैक, चमक उठेगा चेहरा

Sarita
10 April 2025 11:54 AM IST
Banana Face Pack: ग्लोइंग स्किन के लिए केले से बनाएं फेस पैक, चमक उठेगा चेहरा
x
Banana Face Pack:आज हम एक ऐसे फल के बारे में बताएंगे जो आपके चेहरे की रंगत निखारने में मदद कर सकता है — और वह है केला, जो हर मौसम में आसानी से मिल जाता है. यहां हम बताएंगे कि केले से स्किन में चमक कैसे लाई जा सकती है|
केला और उसके फायदे:
केला त्वचा के लिए अत्यंत फायदेमंद होता है. इसमें विटामिन A, B, C और E पाए जाते हैं, जो त्वचा को नमी, पोषण और ताजगी प्रदान करते हैं. यह दाग-धब्बों को हल्का करने और त्वचा की रंगत सुधारने में भी सहायक होता है|
कैसे बनाएं केला फेस पैक:
सबसे पहले एक पका हुआ केला लें और उसे अच्छी तरह मैश कर लें.
अब इसमें एक चम्मच शहद और एक चुटकी हल्दी मिलाएं.
इस मिश्रण को चेहरे पर समान रूप से लगाएं.
इसे 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें.
इस फेस पैक को सप्ताह में 2-3 बार लगाने से त्वचा में निखार और चमक महसूस होगी. इसके अलावा, यह फेस पैक स्किन टोन को बेहतर बनाता है और दाग-धब्बों को भी कम करता है|
Next Story