लाइफ स्टाइल

Baba Ramdev Tips: एक महीने में 15-20 किलो तक कम हो जाएगा वजन, बस करें ये आसान काम

Sarita
8 Sept 2025 12:06 PM IST
Baba Ramdev Tips:  एक महीने में 15-20 किलो तक कम हो जाएगा वजन, बस करें ये आसान काम
x
Baba Ramdev Tips:आयुर्वेद और योग विशेषज्ञ बाबा रामदेव ने बताया कि मोटापा कम करने के लिए आप दलिया का सेवन कर सकते हैं। दलिया में बाजरा, गेहूं, चावल और मूंग शामिल हैं। दलिया में तिल और अजवाइन भी डाली जाती है। दलिया खाने से पेट आसानी से भर जाता है और वजन भी नियंत्रित रहता है। बाबा रामदेव के अनुसार, साबुत अनाज के सेवन से वजन को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।
अश्वगंधा के पत्तों से वजन नियंत्रित करें:
अश्वगंधा औषधीय गुणों से भरपूर एक जड़ी बूटी है। यह तनाव कम करता है और वजन नियंत्रित रखता है। अश्वगंधा के सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। वजन तेजी से कम होता है।
लौकी का जूस पिएं:
रोज़ाना लौकी का जूस पीने से 1 महीने में 15-20 किलो वजन आसानी से कम किया जा सकता है। लौकी के जूस में बहुत कम कैलोरी होती है। यह वजन नियंत्रित रखने में मदद करता है। लौकी का जूस विटामिन-सी, फाइबर और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इससे मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता है।
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो रोज़ाना योगासन करें। सूर्य नमस्कार, भुजंगासन और पादहस्तासन जैसे योगासन किए जा सकते हैं। योग शरीर को मज़बूत बनाता है और वज़न कम करने में मदद करता है। वज़न कम करने के लिए आपको प्राणायाम करना चाहिए। प्राणायाम तनाव कम करता है। यह वज़न को भी नियंत्रित रखता है।
Next Story