- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Baba Ramdev Tips:बाबा...
लाइफ स्टाइल
Baba Ramdev Tips:बाबा रामदेव ने बताया कब्ज दूर करने का घरेलू उपाय, एसिडिटी और गर्मी होगी दूर
Sarita
16 April 2025 6:20 AM IST

x
Baba Ramdev Tips: बाबा रामदेव ने बताया कि 50 फीसदी लोगों को गैस, एसिडिटी, कोलाइटिस और कब्ज की समस्या रहती है. वहीं लोग कब्ज के लिए दवाओं का इस्तेमाल करते हैं. रामदेव बाबा ने इसके लिए घरेलू उपाय बताएं है|
पेट और दिमाग के लिए परम औषधि:
रामदेव बाबा ने बताया कि गुलाब की खुशबूदार पंखुडियों को आप कब्ज के इलाज के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. गुलाब का फूल न केवल बेहतरीन खुशबू देता है बल्कि इसका सौंदर्य भी गजब का होता है. इसके सेहत को फायदे होते हैं. यह पेट के लिए, दिमाग के लिए एसिडिटी के लिए के परम औषधि है|
इन चीजों को लें
गुलाब की कुछ पंखुड़ी
मिश्री की दाने
शहद
काली मिर्च के दाने
हरी इलायची
गुलाब के पंखुड़ियों को तोड़कर एक ओखली में डाल लें. फिर इसमें मिश्री के दाने डालकर अच्छी तरह कूट लें. इसके बाद इसमें थोड़ा शहद डालें. इसका टेस्ट अच्छा करने के लिए इसमें थोड़ी काली मिर्च डालें और अच्छी तरह पीस लें. फिर इस पेस्ट को एक कांच के बर्तन में डालकर धूप में रख दें. इसके बाद थोड़ा इलायची दाना डालें और मिक्स कर लें. इसमें मिश्री के दाने डालकर अच्छी तरह कूट लें|
कब्ज के लिए बेस्ट:
रामदेव बाबा ने बताया कि जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है और जिन्हें कोलाइटिस की समस्या रहती है, उनके लिए यह परम औषधि है. कुल मिलाकर यह पेट की समस्याओं के लिए एक बेहतरीन आयुर्वेदिक नुस्खा है. बाबा रामदेव ने बताया कि गुलाब की पंखुड़ियां कब्ज का बेहतरीन इलाज है. इसका गुलकंद बनाकर खाने से आपको पेट की कई समस्याओं से राहत मिल सकती है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसके कोई साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं|
गुलाब की पंखुड़ियों के फायदे:
गुलाब की पंखुड़ियों से बनी चाय पीने से तनाव कम करती है और मूड को अच्छा बनाती है. यह थकान और चिड़चिड़ापन दूर करने में भी मदद करती है. गुलाब की पंखुड़ियों में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर की रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ाते हैं. गुलाब की पंखुड़ियां मुंह की बदबू और सूजन को कम करती हैं. गुलाब की पंखुड़ियों की चाय पीने से पीरियड्स के दौरान दर्द और मूड स्विंग्स में राहत मिलती है|
TagsBaba Ramdevबाबा रामदेवकब्जदूरउपायconstipationcureremedyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





