- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Apple Shake: गर्मियों...
लाइफ स्टाइल
Apple Shake: गर्मियों में जरूर ट्राई करें ये हेल्दी रेसिपी
Sarita
25 May 2025 10:54 AM IST

x
Apple Shake: अगर आप सेब को ऐसे ही खाते-खाते बोर हो गए हैं, तो आपको एप्पल शेक बनाकर देखना चाहिए। आपको बता दें कि एप्पल शेक न केवल आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित होगा बल्कि टेस्ट में भी लाजवाब होगा।
एप्पल शेक बनाने की सामग्री:
एप्पल शेक बनाने के लिए आपको 4 सेब (छिले और कटे हुए), 4 कप ठंडा दूध, 2 स्पून शहद, एक-चौथाई स्पून इलायची पाउडर, बर्फ के टुकड़े और बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स की जरूरत पड़ेगी। चार लोगों के लिए एप्पल शेक बनाने के लिए आप इतनी सामग्री का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए एप्पल शेक को बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
पहला स्टेप- एप्पल शेक बनाने के लिए सबसे पहले सेब के टुकड़ों को मिक्सर में डाल दीजिए।
दूसरा स्टेप- अब आपको मिक्सर में शहद, इलायची और दो कप ठंडा दूध एड कर लेना है।
तीसरा स्टेप- सभी चीजों को अच्छी तरह से ब्लेंड कर लीजिए।
चौथा स्टेप- इसके बाद आपको मिक्सर में दो कप ठंडा दूध और बर्फ के टुकड़े डालने हैं।
पांचवां स्टेप- अब एक बार फिर से इन सभी चीजों को अच्छी तरह से ब्लेंड कर लेना है।
अब आप एप्पल शेक को गिलास में निकाल लीजिए। गार्निशिंग के लिए आप एप्पल शेक के ऊपर बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स एड कर सकते हैं। यकीन मानिए बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को एप्पल शेक का स्वाद काफी ज्यादा पसंद आएगा। अगर आपका बच्चा सेब नहीं खाता है, तो आप उसके डाइट प्लान में एप्पल शेक को शामिल कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एप्पल शेक पीकर आप अपने इम्यून सिस्टम को काफी हद तक मजबूत बना सकते हैं।
TagsApple Shakeगर्मियोंहेल्दीApple ShakeSummerHealthyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





