लाइफ स्टाइल

Apple Chutney: मसालेदार और स्वाद में अलग ट्राई करें ये डिश

Sarita
26 Oct 2025 11:58 AM IST
Apple Chutney: मसालेदार और स्वाद में अलग ट्राई करें ये डिश
x
Apple Chutney: आज हम आपको सेब की चटनी से रूबरू कराएंगे। यह एक ही एक प्रकार की चटनी बार-बार खाने के उबाऊपन से बचाने में मदद करेगी। अगर आप चटनी खाने के शौकीन हैं तो इसे ट्राई करके जरूर देखें। वैसे भी सेब सेहत के लिए भी अच्छे होते हैं और इन्हें प्राथमिकता मिलती है। इसकी चटनी निश्चित तौर पर परिवार के सभी सदस्यों के लिए फायदे का सौदा साबित होगी। पराठे के साथ ये चटनी काफी अच्छी लगती है। यह खाने का स्वाद बढ़ाकर इसमें चार चांद लगा देती है।
सामग्री (Ingredients)
4 मीडियम आकार के सेब
1 बड़ा चम्मच घी
1 चुटकी दालचीनी पाउडर
3-4 लौंग
1 बड़ा चम्मच कसा हुआ अदरक
1 चम्मच लाल मिर्ची
1 चम्मच सौंफ
1 चम्मच जीरा
1 चम्मच गुड़
एक चुटकी पिसी हुई काली मिर्च
आधा चम्मच विनेगर
स्वादानुसार नमक
विधि (Recipe)
- सबसे पहले सेब को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर एक बर्तन में तेल गरम करें और उसमें राई डालें।
- जब बीज चटकने लगे तो इसमें अदरक डाल दें। कुछ देर तक भूनें और फिर सेब डालें।
- अब चिली फ्लेक्स, दालचीनी पाउडर, पिसी हुई काली मिर्च, गरम मसाला, नमक डालें।
- फिर इसे अच्छे से मिलाएं और पैन को ढक दें। कम से कम 15 मिनट तक सेब को नरम होने तक ढककर पकाएं।
- बीच-बीच में चेक करें और हिलाते रहें ताकि सेब तले में चिपके नहीं। जब नरम हो जाएं तो ढक्कन हटा दें।
- इसमें सिरका और गुड़ डालें। इसे अच्छे से मिलाएं और फिर गुड़ के घुलने तक पकाएं।
- अब आंच बंद कर दें। चटनी को कमरे के तापमान तक पहुंचने दें।
- फिर एयरटाइट कंटेनर या कांच के जार में स्टोर करें।
Next Story