भारत

एक पल में टूटे सारे सपने...जहां उठनी थी डोली, वहां उठी अर्थी

jantaserishta.com
26 Oct 2025 11:33 AM IST
एक पल में टूटे सारे सपने...जहां उठनी थी डोली, वहां उठी अर्थी
x
मचा कोहराम.
फरीदकोट: पंजाब के फरीदकोट जिले के बरगाड़ी गांव में एक दुखद घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया. शादी की खुशियों में परिवार और गांववाले लेडीस संगीत (जागो) में नाच-गाकर अपनी दुल्हन पूजा के लिए तैयारी कर रहे थे, लेकिन रात को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई. परिवार द्वारा उसे तुरंत गांव के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मृतका पूजा की उम्र 20 वर्ष थी और उसकी शादी 24 अक्टूबर दुबई में काम करने वाले युवक से तय थी. दोनों परिवारों की सहमति से यह शादी हो रही थी. विवाह के लिए पूजा के पिता हरजिंदर सिंह ने रिश्तेदारों और गांववासियों की मदद से लगभग पांच लाख रुपये जुटाए थे ताकि बेटी की शादी में कोई कमी न रहे. पिता ने बताया कि पूजा शादी के लिए बेहद खुश थी और अपने भाई के साथ मिलकर तैयारियों में जुटी थी.
पूजा की अचानक मौत से गांव और घर में मातम छा गया. शादी की मिठाइयां और तैयारियां एक कमरे में पड़ी हैं, लेकिन किसी के मन में उन्हें देखने का साहस नहीं है. माता-पिता और परिवारिक सदस्य सदमे में हैं और रोने के सिवा कुछ नहीं कर पा रहे. गांव की रहने वाली पूर्ण सिंह ढिल्लों ने बताया कि पूरा गांव दुखी है और प्रशासन से अपील की है कि परिवार को आर्थिक और भावनात्मक मदद प्रदान की जाए.
वहीं, शुक्रवार और शनिवार को पूजा के घर में चूल्हा नहीं जला और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. फरीदकोट की यह घटना एक याद दिलाती है कि जीवन अनिश्चित है और खुशियों के बीच भी दुख अचानक दस्तक दे सकता है. पूरे गांव में इस हादसे ने शादी का उत्साह मातम में बदल दिया है और परिवार गहरे सदमे में है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story