- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Anarsa Recipe: होली पर...
लाइफ स्टाइल
Anarsa Recipe: होली पर बनाएं स्वादिष्ट अनरसा, अभी अपनाएं ये आसान टिप्स और ट्रिक्स
Sarita
8 March 2025 6:55 AM IST

x
Anarsa Recipe: इसलिए आजहम आपको एक ऐसी स्पेशल रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे खाने से हर कोई आपकी तारीफ करते नहीं थकेगा। हम बात कर रहे हैं अनरसे की मिठाई की। अनरसे एक पारंपरिक मिठाई है, जो खासतौर पर उत्तर भारत में बनाई जाती है। यह चावल के आटे और गुड़ से तैयार की जाने वाली एक स्वादिष्ट और कुरकुरी मिठाई होती है। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।
सामग्री:
2 कप चावल
1 कप गुड़
1 टेबलस्पून तिल
2 टेबलस्पून दूध
2 टेबलस्पून घी
तलने के लिए तेल या घी
चावल भिगोना: चावल को 8-10 घंटे या पूरी रात पानी में भिगोकर रखें।
चावल पीसना: चावल का पानी निकालकर इसे हल्का सूखा लें और फिर मिक्सी में बारीक पीस लें।
गुड़ पिघलाना: एक पैन में थोड़ा पानी और गुड़ डालकर धीमी आंच पर पिघलाएं। जब गुड़ पूरी तरह घुल जाए, तो इसे ठंडा कर लें।
आटा तैयार करना: गुड़ के घोल में पीसे हुए चावल, तिल और थोड़ा दूध डालकर आटा गूंथ लें। इसे 4-5 घंटे के लिए ढककर रख दें।
अनरसे बनाना: आटे से छोटे-छोटे गोल आकार के टिक्की बनाएं और हल्के हाथ से चपटा कर लें।
तलना: कढ़ाई में तेल गरम करें और मध्यम आंच पर अनरसे को सुनहरा भूरा होने तक तल लें।
परोसना: कुरकुरे और मीठे अनरसे तैयार हैं। इन्हें ठंडा होने दें और फिर परोसें।
यह अनरसे 8-10 दिन तक ताजे बने रहते हैं, जिससे आप होली के बाद भी इनका आनंद ले सकते हैं।
TagsAnarsaस्वादिष्टअनरसाट्रिक्सAnarsadelicioustricksजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





