लाइफ स्टाइल

ALOO WITH PANEER TIKKA RECIPE :बनाइये टेस्टी और हेल्दी टिक्का पनीर और आलू का जानिए रेसिपी

Ritisha Jaiswal
26 Jun 2024 6:47 AM GMT
ALOO WITH PANEER TIKKA RECIPE :बनाइये टेस्टी और हेल्दी टिक्का पनीर और आलू का जानिए रेसिपी
x
ALOO PANEER TIKKA RECIPE :हमारे देश में हर त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता हैं। अब नवरात्रा के त्योहार की बारी हैं। पूरे देश में इस त्योहार पर जगमग रोशनी और मातारानी के जयकारों की गूँज रहती हैं। इसी के साथ ही त्योहार पर उपवास भी किया जाता हैं। इसलिए अज हम आपके लिए 'पनीर टिक्का विद आलू' बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो फलाहार के तौर पर उपवास में खाई जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं 'पनीर टिक्का विद आलू' बनाने की Recipe के बारे में।
* आवश्यक सामग्री INGREDIENTS :
- पनीर 250 ग्राम (फ्रेश)
- 1 बड़ी आकार की शिमला मिर्च
- 1 बड़ा उबला आलू
- 1/2 कप ताजा गाढ़ा दही
- 1 कप हरा धनिया
- 2-3 हरी मिर्च
- 1/2 टी स्पून कटा अदरक
- 1/2 नींबू
- ताजा मक्खन आवश्यकतानुसार
- सेंधा नमक आवश्यकतानुसार
* बनाने की विधि RECIPE :
- सबसे पहले फ्रेश पनीर को मोटे चौकोर टुकड़ों में काटें।
- आलू, टमाटर एवं शिमला मिर्च को भी चौकोर टुकड़ों में काट लें।
- धनिया, हरी मिर्च एवं अदरक को पीसकर पेस्ट बना लें।
- इसमें दही, नमक, नींबू का रस मिलाएं।
- अब इसमें पनीर एवं सब्जियां मिलाकर 1/2 घंटे फ्रीज में रखें।
- अब सीखों में क्रमशः पनीर, शिमला मिर्च, टमाटर एवं आलू के टुकड़े एक-एक करके पिरोएं।
- ऊपर से मक्खन लगाकर इसे गर्म ओवन OVEN में सेंक लें।
- लीजिए आपका मनपसंद आलू टिक्का विद पनीर तैयार है, गर्मागर्म सर्व SERVE करें।
Next Story