- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Aloo Matar Kachori: ...
लाइफ स्टाइल
Aloo Matar Kachori: आलू मटर कचौरी, नोट करें झटपट बनाने की रेसिपी
Sarita
20 Jan 2026 7:43 AM IST

x
Aloo Matar Kachori: ठंड के दिनों में मटर से बनी डिश खाकर मजा आ जाता है. ऐसे में आप विंटर स्पेशल आलू-मटर कचौरी बना सकते हैं. ये खाने में बहुत टेस्टी होती हैं. घर आए मेहमान हो या नाश्ते में कुछ नया बनाने का मन आप इस कचौरी को बनाकर सबको खुश कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए घर पर आसानी से आलू मटर कचौरी बनाने की रेसिपी|
आलू मटर कचौरी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
कचौरी के लिए आटा
मैदा – 2 कप
नमक – स्वादानुसार
अजवाइन – आधा छोटी चम्मच
घी या तेल – 3 बड़े चम्मच
पानी – आवश्यकतानुसार
भरावन (स्टफिंग) के लिए
उबले आलू – 3 (मैश किए हुए)
हरी मटर – आधा कप (उबली)
हरी मिर्च – 1–2 (बारीक कटी हुई)
अदरक – 1 छोटी चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
जीरा – 1 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटी चम्मच
गरम मसाला – आधा छोटी चम्मच
अमचूर पाउडर – आधा छोटी चम्मच
नमक – स्वादानुसार
हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा)
तेल – जरूरत अनुसार
आलू मटर कचौरी बनाने की विधि:
सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, नमक,अजवाइन और घी डालें. इसमें आप थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें. इसे ढककर 20 मिनट के लिए रख दें.
अब आप कड़ाही में तेल गर्म करें और जीरा डालें. जीरा चटकने पर आप अदरक और हरी मिर्च डालें. अब हरी मटर डालकर 2 मिनट भूनें. इसके बाद आप मैश किए हुए आलू डालकर सभी चीज को अच्छे से मिलाएं.
अब आप इसमें सूखे मसाले और नमक डालें. लास्ट में आप हरा धनिया मिलाकर गैस बंद कर दें. इसके बाद आप आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें.
एक लोई बेलकर बीच में आलू-मटर का भरावन रखें. फिर किनारे समेटकर बंद करें और हल्का दबाएं. कचौरी को ज्यादा पतला न बेलें.
इसके बाद आप कड़ाही में तेल गर्म करें. फिर आप बेली हुई कचौरी को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें.
सारी कचौरी को आप इसी तरह तलकर निकाल लें. इसके बाद आप तैयार हुई कचौरी को गरमा-गरम आलू की सब्जी के साथ सर्व करके खाएं और स्वाद का आनंद लें|
TagsAloo MatarKachoriआलू मटरकचौरीKachori जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





