लाइफ स्टाइल

Ahoi Ashtami Wishes: बच्चों को मिले लंबी उम्र और तरक्की अहोई अष्टमी की ऐसे दें अपनों को शुभकामनाएं

Sarita
13 Oct 2025 6:23 AM IST
Ahoi Ashtami Wishes: बच्चों को मिले लंबी उम्र और तरक्की अहोई अष्टमी की ऐसे दें अपनों को शुभकामनाएं
x
Ahoi Ashtami Wishes: आज अहोई अष्टमी का व्रत किया जा रहा है. ये दिन हर मां के लिए बेहद खास होता है तो वहीं ये व्रत संतान प्राप्ति के लिए भी रखा जाता है. शुभकामनाओं के बिना त्योहार कुछ अधूरा सा लगता है. हमारे यहां हर फेस्टिवल पर विश करने की परंपरा है और आज के डिजिटल युग में तो ये बहुत ही आसान हो गया है. तो चलिए देख लेते हैं कुछ कोट्स जिनसे आप अहोई अष्टमी के पर्व की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
अहोई माता हर मां की गोद भरी रखें,अपनी कृपा दृष्टि पूरे परिवार पर बनाए रखें. शुभ अहोई अष्टमी!
माता अहोई की कृपा बरसती रहे, संतान स्वस्थ और सफल बनें,परिवार में खुशियां बरसती रहें. शुभ अहोई अष्टमी!
अहोई माता के आशीर्वाद से आपके जीवन में खुशियों का प्रकाश रहे,संतान आपकी दिन-दूनी रात चौगुनी तरक्की करे. अहोई अष्टमी की ढेरों शुभकामनाएं!
मां करें व्रत श्रद्धा से, मिले उनको इसका शुभ फल,संतान दीर्घायु हो परिवार में प्रेम बढ़े.अहोई अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!_
अहोई अष्टमी के पावन दिन यही है प्रार्थना..आपकी संतान को बल, बुद्धि, अच्छा स्वास्थ्य और लंबी उम्र मिले. शुभ अहोई अष्टमी!
अहोई माता का आशीर्वाद आपकी संतान पर हमेशा बना रहे,लंबी मिले उम्र..भविष्य उनका बेहतर बने, शुभ अहोई अष्टमी!
अहोई माता से यही है प्रार्थना, आपके बच्चे दीर्घायु हो,उनको मिले तरक्की और सफलता. अहोई अष्टमी की शुभकामनाएं!
Next Story