- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Advice: डायबिटीज के...
लाइफ स्टाइल
Advice: डायबिटीज के मरीजों के लिए 'रामबाण' है लहसुन, शुगर लेवल को करता है नियंत्रित
Sarita
21 Oct 2025 9:56 AM IST
Advice: दुनियाभर में डायबिटीज के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और इसकी सबसे बड़ी वजह है लोगों की खराब जीवनशैली और खानपान। दरअसल, यह एक ऐसी बीमारी है, जो अगर किसी को हो जाए तो फिर वह जिंदगीभर उस व्यक्ति को परेशान करती है। डायबिटीज में सबसे बड़ी दिक्कत ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने की होती है। चूंकि आजकल लोग जिस तरह की जीवनशैली और खानपान अपना रहे हैं, उससे शुगर लेवल के बढ़ने का खतरा हमेशा बना रहता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है और मीठे खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करने को कहा जाता है, क्योंकि इससे शुगर लेवल बढ़ सकता है। आइए जानते हैं कि ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में लहसुन किस तरह फायदेमंद हो सकता है?
डायबिटीज में फायदेमंद है लहसुन :
विशेषज्ञ कहते हैं कि ब्लड शुगल लेवल को नियंत्रित करने में लहसुन बहुत उपयोगी है। दरअसल, लहसुन में मौजूद अमीनो एसिड होमोसिस्टीन की मात्रा को कम करने में कारगर है, जिससे खून में मौजूद शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
इस तरह करें इस्तेमाल :
ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने के लिए आप आप खाली पेट भी लहसुन का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसे भून कर भी खा सकते हैं। इसके लिए आप पैन में बिल्कुल थोड़ा सा सरसों का तेल डालें और गर्म होने पर उसमें लहसुन की कलियां डाल कर उन्हें अच्छी तरह से भून लें। अब आप उसमें थोड़ा सा काला नमक मिलाकर खा लें। यह बहुत ही फायदेमंद साबित होगा।
गठिया में भी फायदेमंद है लहसुन :
दरअसल, लहसुन में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण गठिया के कारण होने वाले सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। आप इसे अपने नियमित आहार में शामिल कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप पहले अपने डॉक्टर से सलाह ले लें।
इम्यूनिटी भी बढ़ाता है लहसुन :
लहसुन विटामिन-सी, बी-6, सेलेनियम और मैंगनीज से भरपूर होता है और ये सभी विटामिन और खनिज इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि लहसुन में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बायोटिक गुण होते हैं, जो शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता को मजबूत करते हैं।
TagsAdviceडायबिटीजमरीजोंरामबाण'लहसुनAdvice: Diabetes patients'panacea'garlic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





