- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Acharya Balkrishna...
लाइफ स्टाइल
Acharya Balkrishna Tips: रोजाना इस पत्ते को चबाने से दूर होगी कमजोरी
Sarita
2 May 2025 6:27 AM IST

x
Acharya Balkrishna Tips: लोगों को गलत खानपान की वजह से तमाम बीमारी हो रही है. इसका उपचार आचार्य बालकृष्ण बताते रहते हैं. वहीं गर्मियों का मौसम शुरु हो गया है. जिसमें लोगों को कई तरह की बीमारियां होती है. वहीं इस मौसम में लोगों को कमजोरी काफी होती है. डिहाइड्रेशन की वजह से लोगों को चक्कर आते है. वहीं आचार्य बालकृष्ण ने कमजोरी को दूर करने का उपाय बताया है|
पीपल का पेड
हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ को वृक्षों का राजा माना जाता है, जिस पर सभी देवी-देवताओं और पितरों का वास होता है. भगवान बुद्ध को भी पीपल के पेड़ के नीचे ही दिव्य ज्ञान की प्राप्ति हुई थी. धर्म के लिहाज से और सेहत के लिहाज से ये पेड़ अमृत है. पीपल के पेड़ से धर्म की आस्था भी जुड़ी है. पीपल का पत्ता एक जादुई हर्ब है जो सेहत के लिए अमृत की तरह असर करता है.
इन चीजों को किया जाएगा दूर
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक इस दिव्य वृक्ष के पत्तों का अगर सेवन किया जाए तो शरीर में होने वाली कमजोरी और थकान को दूर किया जा सकता है. बच्चों से लेकर युवाओं और बूढ़ों तक को इस पत्तों का सेवन करने से फायदा होगा. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि इन पत्तों का सेवन कैसे करें कि बॉडी की कमजोरी दूर हो और बॉडी को फायदा पहुंचे|
कैसे करें इसका सेवन
बॉडी में होने वाली शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए पीपल के फलों का पाउडर बना लें. इस पाउडर में बराबर मात्रा में मिश्री मिलाएं और अच्छे से मिक्स कर लें. इस पाउडर को एक चम्मच सुबह और एक चम्मच शाम में सेवन करें इससे आपके शरीर की कमजोरी दूर होगी और बॉडी को भरपूर ताकत मिलेगी. पीपल के पौधे की पत्तियां और टहनियां दोनों में ही औषधीय गुण मौजूद हैं. रोजाना सुबह एक पीपल का पत्ता चबा ले तो कई तरह की बीमारियों असरदार इलाज होगा. आइए जानते हैं कि पीपल के पत्तों का सेवन करने से कौन-कौन सी बीमारियों का उपचार होता है|
लिवर
पीपल की पत्तियों का सेवन करने से लिवर की सेहत दुरुस्त रहती है. इन पत्तियों को पीसकर उनका पाउडर बना लें और उसका सेवन दिन में दो बार करें लिवर हेल्दी रहेगा|
पेट
जिन लोगों को पेट की परेशानी है या बॉडी में टॉक्सिन जमा हो गए हैं तो ऐसे लोग पीपल की पत्तियों का सेवन करें. इन पत्तियों का काढ़ा बनाकर इनका सेवन करें आपको गैस, एसिडिटी और अपच से राहत मिलेगी. आप इस चाय का स्वाद बढ़ाने के लिए उसमें गुलाब की पत्तियां या मूलेठी का इस्तेमाल कर सकते हैं|
जिन लोगों को आंतों से जुड़ी बीमारी है, अल्सरेटिव कोलाइटिस है,आंतों में घाव है, रक्तस्राव होता है तो वो लोग पीपल की पत्तियों को डंठल समेत पीसकर उसका रस निकाल लें और उसका सेवन करें. इन पत्तियों का सेवन करने से आंतों का घाव भर जाता है,आंतों के अंदर की सूजन कम हो जाती है और संक्रमण का भी खतरा नहीं रहता|
TagsAcharya Balkrishnaपत्तेचबानेदूरकमजोरीAcharya Balkrishnaleaveschewingremovesweaknessजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





