लाइफ स्टाइल

Acharya Balkrishna Tips: आचार्य बालकृष्ण ने बताया सफेद बालों को काला करने का आसान तरीका

Sarita
3 May 2025 11:54 AM IST
Acharya Balkrishna Tips: आचार्य बालकृष्ण ने बताया सफेद बालों को काला करने का आसान तरीका
x
Acharya Balkrishna Tips: आजकल की जीवनशैली इस ख्वाहिश के बीच बाधा बन जाती है. एक तरफ जहां काम का दबाव तो दूसरी तरफ बालों में केमिकल और धूल-मिट्टी के कारण कम उम्र में ही बाल झड़ने और सफेद होने लगते हैं|
ऐसे में अगर आप भी बालों की इस समस्या से परेशान हैं और सफेद बालों से मुक्त होना चाहते हैं तो आचार्य बालकृष्ण का ये आसान उपाय अपना सकते हैं. उन्होंने सफेद बालों को काला करने के लिए नुस्खा बताया है आइए जानते हैं|
एलोवेरा:
आचार्य बालकृष्ण के अनुसार आप बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं. एलोवेरा का इस्तेमाल बालों से संबंधित कई परेशानियों को दूर करने में कारगर है. आइए आगे जानते हैं सफेद बालों को काला करने के लिए कैसे एलोवेरा का इस्तेमाल करें.
कैसे करें एलोवेरा इस्तेमाल:
- अगर आप अपने सफेद बालों को काला करना चाहते हैं तो बालों में एलोवेरा नियमित रूप लगाना फायदेमंद होता है|
- एलोवेरा जेल को दही या मुल्तानी मिट्टी के साथ मिलाएं. फिर इसे बालों पर लगाकर मसाज करें और बाल के जड़ों से लेकर सिरे तक अच्छी तरह लगाएं|
- इस लेप को बालों में 30 मिनट लगा रहने दें और फिर साफ पानी से धो लें.
- इसके अलावा आचार्य बालकृष्ण एलोवेरा खाने की सलाह देते हैं. हर सुबह 15 से 50 ग्राम एलोवेरा का सेवन करें. इससे आपको बालों से जुड़े कई संभावित लाभ मिलेंगे, साथ ही आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी|
एलोवेरा के अन्य फायदे:
आचार्य बालकृष्ण के अनुसार, एलोवेरा जेल चेहरे पर होने वाले कील-मुंहासों को कम करता है, सनबर्न से राहत दिलाता है और त्वचा में चमक भी लाता है. यह सौंदर्य बढ़ाने वाला एलोवेरा जेल गठिया के दर्द से भी राहत दिला सकता है|
Next Story