लाइफ स्टाइल

Acharya Balkrishna Tips: आचार्य बालकृष्ण ने बताया घी का सेवन इन समस्याओं के लिए है रामबाण

Sarita
25 April 2025 9:24 AM IST
Acharya Balkrishna Tips: आचार्य बालकृष्ण ने बताया घी का सेवन इन समस्याओं के लिए है रामबाण
x
Acharya Balkrishna Tips: हमारे देश में पूजा-पाठ से लेकर हर काम में घी का इस्तेमाल किया जाता है. पोषक तत्वों से भरपूर घी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. घी में विटामिन-के, विटामिन-ए, विटामिन-डी, कैल्शियम, पोटेशियम, फास्फोरस जैसे कई पोषक तत्व होते हैं. जो हमारे सेहत के लिए फायदेंमद होते हैं. घी का सेवन करने से इम्यून सिस्टम स्ट्रान्ग होने के साथ-साथ, आंतों की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है. घी हड्डियों को मजबूत बनाता है. इस लिए विशेषज्ञ रोजाना एक चम्मच घी का सेवन करने की सलाह देते हैं. भारतीय घरों में भी घी का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है.
आचार्य बालकृष्ण के अनुसार घी का इस्तेमाल सिर्फ पूजा-पाठ के लिए ही नहीं बल्कि यह कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है. आइए आचार्य बालकृष्ण से जानते हैं घी के स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से...
ये हैं घी के स्वास्थ्य लाभ-
दिल से जुड़ी परेशानियां को कम करता है
आचार्य बालकृष्ण के अनुसार गाय के घी का इस्तेमाल करने से हार्ट से जुड़ी परेशानियों में काफी फायदेमंद होता है. गाय के घी के सेवन से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा भी नहीं रहता है.
पाचन के लिए फायदेमंद
गाय के घी का नियमित सेवन पाचन को मजबूत रखता है. प्राचीन समय में पाचन को बेहतर ढंग से काम करने के लिए भोजन से पहले घी का सेवन किया जाता था.
दिमाग के लिए भी अच्छा होता है
घी के नियमित सेवन से मानसिक शक्ति बढ़ती है. गाय का घी दिमाग के लिए भी अच्छा माना जाता है.
नियमित चार बूंद गाय का घी नाक में डालने से सर्दी जुकाम जैसी कई वायरल बीमारियां ठीक हो जाता हैं और मिर्गी के दौरे में भी घी लाभकारी होता है.
हेल्दी फैट
घी में सभी तरह की वसा सबसे ज़्यादा होती है. इससे शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है. घी अन्य वसा की तरह दिल से जुड़ी समस्याओं का कारण नहीं बनता है.
Next Story