लाइफ स्टाइल

Acharya Balkrishna Tips:आचार्य बालकृष्ण ने बताया मलेरिया समेत इन बीमारियों से राहत पाने का आसान तरीका

Sarita
15 May 2025 8:39 AM IST
Acharya Balkrishna Tips:आचार्य बालकृष्ण ने बताया मलेरिया समेत इन बीमारियों से राहत पाने का आसान तरीका
x
Acharya Balkrishna Tips: हिंदू धर्म में तुलसी को देवी के रूप में पूजा जाता है. तुलसी एक ऐसा पौधा है जो सेहत के लिए फायदेमंद है. आयुर्वेद में तुलसी का इस्तेमाल कई आयुर्वेदिक नुस्खों में किया जाता है. अगर आप अपने दैनिक सेवन में तुलसी को शामिल करते हैं, तो आपको कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं|
पतंजलि आयुर्वेद के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण का कहना है कि तुलसी के पत्तों से कई बीमारियों का इलाज होता है. तुलसी के पत्तों में कई बीमारियों का निदान करने की क्षमता है जो आपको बुखार, हृदय रोग, पेट दर्द, मलेरिया और अन्य बीमारियों से बचाती है. आइए जानते हैं तुलसी के पत्तों के फायदों के बारे में|
दिमाग के लिए फायदेमंद:
आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक तुलसी के पत्तियों में ऐसे गुण होते हैं जो दिमाग को शांत करते हैं, कार्य क्षमता बढ़ाते हैं, सिरदर्द, कमर दर्द, अनिद्रा, रतौंधी से राहत दिलाते हैं. इसके लिए आपको हर रोज 4-5 तुलसी के पत्ते पानी के साथ खाएं|
पाचन समस्याओं के लिए फायदेमंद:
अगर आपको डायरिया, पेट में ऐंठन, ऐंठन, पीलिया और पथरी से होने वाले दर्द से छुटकारा पाना चाहते हैं तो तुलसी के पत्तों का सेवन करें. डायरिया और पथरी से बचने के लिए 10 तुलसी के पत्ते और 1 ग्राम जीरा पीसकर शहद में मिलाकर इसका सेवन करें|
स्किन के लिए फायदेमंद:
तुलसी आपके चेहरे को चमकाने, सफेद दाग, कील-मुहासे, काले दाग, फुंसी, फोड़े-फुंसी को दूर करने में बहुत लाभकारी है. इसके लिए आपको तुलसी के पत्तों को 1 नींबू के साथ पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं और कुछ समय बाद साफ पानी से धो लें|
इन बीमारियों को दूर करने में कारगर:
मलेरिया, टाइफाइड, बुखार, दाद और खुजली को ठीक करने में तुलसी उपयोगी है. मलेरिया, टाइफाइड, बुखार से राहत पाने के लिए तुलसी के पत्तों को काली मिर्च के साथ मिलाकर पीने से आराम मिलता है. दाद और खुजली के लिए आप इसे लेप की तरह भी लगा सकते हैं|
Next Story