लाइफ स्टाइल

Achari Aloo Sabzi Recipe: मिनटों में बनाएं खट्टी-तीखी अचारी आलू की सब्जी

Sarita
28 July 2025 12:43 PM IST
Achari Aloo Sabzi Recipe: मिनटों में बनाएं खट्टी-तीखी अचारी आलू की सब्जी
x
Achari Aloo Sabzi Recipe: यह सब्जी शादी-पार्टी जैसी फील देती है, लेकिन बनती है बेहद जल्दी. जो लोग तीखा पसंद करते हैं, उनके लिए ये एक परफेक्ट ऑप्शन है. कम समय में बनने वाली ये अचारी सब्जी ना सिर्फ झटपट तैयार होती है बल्कि हर बार तारीफ भी दिलवाती है. तो चलिए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी|
अचारी आलू बनाने की सामग्री:
उबले हुए आलू – 4 मीडियम साइज
राई (सरसों के दाने) – 1/2 छोटा चम्मच
सौंफ – 1 छोटा चम्मच
कलौंजी – 1/2 छोटा चम्मच
मेथी दाना – 1/4 छोटा चम्मच
जीरा – 1/2 छोटा चम्मच
हींग – एक चुटकी
हल्दी – 1/4 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
अमचूर पाउडर – 1 छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
सरसों का तेल – 2 टेबल स्पून
पानी – जरूरत अनुसार
हरा धनिया – गार्निश के लिए
1. सबसे पहले उबले हुए आलुओं को हाथ से हल्का क्रश कर लें या बड़े टुकड़ों में काट लें.
2. अब कढ़ाही में सरसों का तेल डालकर अच्छे से गर्म करें. जब तेल से धुआं उठने लगे तो गैस धीमी कर दें.
3. अब इसमें राई, सौंफ, कलौंजी, मेथी दाना और जीरा डालें. इन्हें हल्का भूनें जब तक खुशबू न आने लगे.
4. फिर इसमें हींग डालें और कुछ सेकेंड चलाएं.
5. अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और अमचूर पाउडर डालकर एक मिनट तक भूनें.
6. मसाले जलें नहीं इसके लिए थोड़ा सा पानी भी डाल सकते हैं.
7. अब इसमें कटे हुए आलू डालें और अच्छे से मसाले के साथ मिलाएं.
8. अब स्वादानुसार नमक डालें और 5 से 7 मिनट तक ढककर पकने दें ताकि आलुओं में मसाले अच्छे से समा जाएं.
9. बीच-बीच में चलाते रहें ताकि सब्जी तले में न लगे.
10. जब आलू मसालेदार हो जाएं और ऊपर से हल्का कुरकुरापन आ जाए, तो गैस बंद कर दें.
11. ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं और परोसें|
Next Story