- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Aate ki Pinni: अपनों...
लाइफ स्टाइल
Aate ki Pinni: अपनों के लिए बनाना चाहते हैं कुछ खास तो जरूर ट्राई करें ये रेसिपी
Sarita
6 March 2025 10:44 AM IST

x
Aate ki Pinni: आप भी अगर अपनों के लिए कुछ खास फूड डिश ट्राई करना चाहते हैं तो यह बना सकते हैं। इसे बनाना काफी आसान है और ये कम वक्त में ही बनकर तैयार हो जाती है। इसके साथ ही इसका स्वाद भी लाजवाब होता है। जो भी इन्हें खाएगा तारीफ किए बिना नहीं रह सकेगा। ये सेहत के लिए भी फायदेमंद रहते हैं। सर्दियों में इनका सेवन काफी अच्छा रहता है। इनसे शरीर को ताकत और ऊर्जा मिलती है। इस शानदार मिठाई के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करें और जल्द से जल्द इसका लुत्फ उठाएं।
सामग्री (Ingredients)
गेहूं का आटा – 1 कप
चीनी का बूरा – 1 कप
घी – 1 कप
काजू – 10-12
बादाम – 10-12
पिस्ता – 10-12
इलायची पाउडर – 1/2 टी स्पून
- सबसे पहले एक बाउल लें और उसमें आटा डाल दें। अब एक कड़ाही लें और उसमें घी डालकर मीडियम आंच पर गैस पर गरम होने के लिए रख दें।
- जब घी पूरी तरह से पिघल जाए तो उसमें आटा डाल दें और उसे करछी की मदद से तब तक भूनें जब तक उसका कलर लाइट ब्राउन न हो जाए।
- इस दौरान आटे को लगातार चलाते रहना होगा वरना वह कड़ाही से चिपककर जल सकता है। जब आटे में से भीनी सी खुशबू आने लग जाए तो फ्लेम बंद कर दें।
- अब आटे को एक प्लेट में निकालकर फैलाकर ठंडा होने के लिए रख दें। जब आठा ठंडा हो जाए तो उसमें चीनी पाउडर मिला दें।
- अब करछी की सहायता से दोनों को एकसार कर लें। इसके बाद इस मिश्रण में इलायची पाउडर, कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता को डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।
- इसके बाद दोनों हथेलियों में थोड़ा सा घी लगाकर चिकना कर लें और पिन्नी के मिश्रण को हथेलियों से दबाकर गोल-गोल लड्डू बना लें।
- लड्डू के साइज आप अपनी पसंद के हिसाब से रख सकते हैं। एक-एक कर पूरे मिश्रण के लड्डू बना लें।
TagsAatePinniखास Aatespecialजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





