- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Aam Panna Recipe:...
लाइफ स्टाइल
Aam Panna Recipe: चिलचिलाती गर्मी में घरवालों को बनाकर खिलाएं ठंडा-ठंडा आम पन्ना, ये हैं इसे बनाने के अलग-अलग तरीके
Sarita
13 May 2025 9:32 AM IST

x
Aam Panna Recipe: हम आपको यहां आम पन्ना बनाने की आसान विधियां बताने जा रहे हैं। ये आपको न सिर्फ लू से बचाता है बल्कि शरीर को डिटॉक्स करता है, पाचन सुधारता है और तुरंत ताजगी देता है। वैसे तो आम पन्ना बनाना काफी आसान है, लेकिन यदि आप इसे हमारी बताई विधि से आम पन्ना बनाएंगे तो ये और भी स्वादिष्ट बनेगा। तो चलिए बिना देर किए आपको आम पन्ना बनाने की तीन आसान विधियां बताते हैं।
खट्टा-मीठा आम पन्ना बनाने का सामान:
इसे बनाने के लिए आपको 2 कच्चे आम, ½ कप चीनी, 1 चम्मच भुना जीरा, काला नमक स्वादानुसार की जरूरत पड़ेगी।
विधि:
क्लासिक आम पन्ना बनाने के लिए सबसे पहले आम को उबालकर ठंडा होने दें और फिर इसी छील लें। अब इसका गूदा निकालकर इसे मिक्सी में चीनी, नमक और मसालों के साथ ब्लेंड करें। आखिर में इसमें पानी डालकर थोड़ा पतला करें और ठंडा करने के बाद सर्व करें।
मसालेदार आम पन्ना बनाने का सामान:
इसे बनाने के लिए 2 कच्चे आम, ½ छोटा चम्मच काली मिर्च, 1 चम्मच भुना जीरा, काला नमक, पुदीना की पत्तियां और गुड़ या चीनी की जरूरत पड़ेगी।
विधि:
मसालेदार आम पन्ना बनाने के लिए आम को उबालकर गूदा निकालें। अब इसमें पुदीना, मसाले और मीठा मिलाकर पीसें। इसके बाद इन सभी चीजों को पानी में मिक्स करें और ठंडा-ठंडा परोसें। ठंडा करने के लिए इसे आप फ्रिज में रख सकते हैं।
मिंट फ्लेवर आम पन्ना बनाने का सामान:
इसे बनाने के लिए आपको 2 कच्चे आम, ½ कप चीनी, पुदीना पत्ते, नींबू का रस, काला नमक और जीरा पाउडर की जरूरत पड़ेगी।
मिंट फ्लेवर आम पन्ना बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आम के गूदे में पुदीना और मसाले मिलाएं। अब इसे मिक्सी में ब्लेंड करें और फिर पानी डालकर ठंडा परोसें। ऊपर से नींबू का रस मिलाएं। इसे ठंडा ही परोसना ज्यादा अच्छा लगता है।
TagsAam Pannaगर्मीठंडा-ठंडाआम पन्नाsummercoldmango pannaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





