- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Aam Ka Achar Recipe:...
लाइफ स्टाइल
Aam Ka Achar Recipe: आम का अचार जो सालों तक खराब नहीं होगा, जानिए बनाने की विधि
Sarita
30 May 2025 11:28 AM IST

x
Aam Ka Achar Recipe: ये आम का अचार यदि सही तरह से बनाया जाए तो सालों-साल खराब नहीं होता। इसी वजह से ज्यादातर घरों में आज-कल अचार डाले जा रहे हैं। यहां भी हम आपको आम के अचार की एक ऐसी ही रेपिसी बताने जा रहे हैं, जो काफी आसान है। यदि आप इस विधि से अचार बनाएंगे तो ये सालों-साल खराब नहीं होगा।
आम का अचार बनाने का सामान:
कच्चे आम – 1 किलो
नमक – 100 ग्राम
हल्दी पाउडर – 2 बड़े चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 50 ग्राम
साबुत मेथी दाना – 2 बड़े चम्मच
सौंफ – 3 बड़े चम्मच
कलौंजी – 2 छोटे चम्मच
सरसों के दाने – 2 बड़े चम्मच
हींग – 1/2 छोटा चम्मच
सरसों का तेल – 500–700 ml
विधि:
कच्चे आम का अचार बनाने की सबसे आसान विधि हम आपको बताएंगे। इसके लिए आपको सबसे पहले एकदम कच्चे आमों को लेना है। ध्यान रखें ये पके न हों, वरना इन्हें काटनें आपको दिक्कत होती और अचार भी अच्छा नहीं बनेगा।
कच्चे आमों को लेकर पहले तो इन्हें अच्छी तरह से धो लें और फिर उसका पानी अच्छी तरह से पोंछ दें। इसके बाद सभी को एक समान आकार में काट लें। कोशिश करें कि इन्हें छोटा ही काटें, वरना खाते समय परेशानी होती है। अब कटे हुए आम के टुकड़ों को धूप में 1 दिन फैला कर सुखा लें ताकि उनमें नमी न रहे। यदि आम में नमी रह गई तो ये जल्दी खराब होगा।
अब बारी आती है आम में मसाले मिलाने की तो इसके लिए एक बड़े बर्तन में आम के टुकड़े डालें और उसमें हल्की और नमक मिलाकर छोड़ दें। नमक पानी छोड़ देगा, जिसको आपको अगले दिन हटा देना है। फिर सूखे कपड़े से हल्का सा आमों को पोंछ लें।
इसके बाद आम के टुकड़ों में बारीक पिसी लाल मिर्च, सौंफ, मेथी, कलौंजी, सरसों दाना, हींग डालें। ये सभी चीजें अच्छी तरह से पिसी होनी चाहिए। अब बारी आती है तेल को गर्म करके अचार में डालने की तो उसके लिए पहले तेल को एक कड़ाई में गर्म करें और फिर गैस बंद करके इसे गुनगुना होने दें। गुनगुने तेल को आम के टुकड़ों के ऊपर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
अब इस मिश्रण को किसी कांच के साफ जार में भरें। इस जार को ढीले सूती कपड़े या ढक्कन से ढंक कर 7–10 दिन तक रोज़ 4–6 घंटे धूप में रखें। इसे ज्यादा से ज्यादा धूप दिखाएं और हर दिन चलाते अवश्य रहें, ताकि मसाले इसमें अच्छी तरह से मिल जाए।
TagsAam Ka Acharआमअचार Aam Ka AcharMangoPickle जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





