लाइफ स्टाइल

सेहत के लिए वरदान: जानिए दिन में कब खाएं अखरोट

Saba Naaz
30 Sept 2025 10:10 PM IST
सेहत के लिए वरदान: जानिए दिन में कब खाएं अखरोट
x
New Delhi नई दिल्ली : सेहतमंद जीवनशैली अपनाने की चाह रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर आप अखरोट (Walnut) को सही समय पर खाते हैं, तो इसके स्वास्थ्य लाभ कई गुना बढ़ सकते हैं।
यह सूखा मेवा न केवल दिल और दिमाग के लिए फायदेमंद है, बल्कि पाचन, नींद और मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर करता है। सवाल यह है: दिन में अखरोट खाने का सबसे अच्छा समय कौन-सा है?
सुबह खाली पेट: सबसे फायदेमंद
पोषण विशेषज्ञों और आयुर्वेदाचार्यों के अनुसार, सुबह खाली पेट अखरोट खाना सबसे लाभकारी होता है। जब शरीर लंबी नींद के बाद डिटॉक्स मोड में होता है, तब खाली पेट एक से दो अखरोट खाने से शरीर को ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी तरह मिलते हैं। इससे न केवल दिमागी सक्रियता बढ़ती है, बल्कि दिनभर ऊर्जा बनी रहती है।
खाने के बाद या स्नैक्स की तरह?
दूसरा उपयुक्त समय है दोपहर के भोजन के बाद या दो मील के बीच। बहुत से लोग दिन में 11 बजे या 4 बजे के आसपास अस्वस्थ स्नैक्स खाते हैं। ऐसे में एक-दो अखरोट खाना हेल्दी स्नैकिंग का बेहतरीन विकल्प है।
ये भूख को शांत करता है और अधिक खाने से रोकता है।
वहीं, खाना खाने के तुरंत बाद अखरोट खाना टाला जाना चाहिए, क्योंकि पाचन क्रिया में बाधा आ सकती है। भोजन के कम से कम 30-45 मिनट बाद अखरोट खाना उपयुक्त रहेगा।रात को खाने से क्या होता है?
कई लोगों को यह भ्रम होता है कि रात में ड्राय फ्रूट्स खाना पाचन पर भारी पड़ता है। लेकिन अखरोट इसमें अपवाद हो सकता है। इसमें मौजूद मेलाटोनिन (Melatonin) नींद की गुणवत्ता को सुधार सकता है। अगर किसी को नींद की समस्या है, तो सोने से 1 घंटे पहले दो अखरोट खाना उपयोगी हो सकता है।
हालांकि, यह व्यक्ति की पाचन शक्ति पर भी निर्भर करता है। जिन लोगों को रात में सूखे मेवे खाने से अपच या गैस की समस्या होती है, उन्हें सुबह या दिन में ही अखरोट खाना चाहिए।
Next Story