लद्दाख

Yoga for Summer: गर्मियों में ठंडक पाने के लिए करें ये योगासन

Sarita
21 May 2025 11:40 AM IST
Yoga for Summer: गर्मियों में ठंडक पाने के लिए करें ये योगासन
x
Yoga for Summer: कभी-कभी गर्मी से इतना बुरा हाल होता है कि व्यक्ति की सारी एनर्जी खत्म हो जाती है। दिनभर एसी में बैठे रहने से थकान और महसूस होती है। ऐसे में कुछ योगासन आपके शरीर को जरूरी ठंडक देने के साथ ही आपको एनर्जेटिक भी बनाएंगे। इन योगासनों की मदद से आप गर्मियों में ना केवल कूल-कूल रहेंगे बल्कि लम्बे समय तक ताजगी महसूस करेंगे। चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में जो आपके लिए गर्मियों में आपको रखेंगे एकदम कूल।
मेरुदंडासन:
गर्मियों में फिट और स्वस्थ रहने के लिए मेरुदंडासन जरूर करना चाहिए। इस आसन की मदद से शरीर को एनर्जी मिलती है। इससे फेफड़ों को ढेर सारी ऑक्सीजन मिलती है। तनाव दूर करने के साथ-साथ ये योगासन मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे शरीर की गर्मी कम होती है। यह योग मेरुदंड अर्थात आपकी रीढ़ की हड्डी के लिए योग हैं, जो रीढ़ के हड्डी को सीधा रख कर किया जाता हैं। इस आसन को करने से आपकी रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है, साथ में यह कूल्हों और हैमस्ट्रिंग को फैलाता है।
कैसे करें:
मेरुदंडासन योग करने के लिए आप सबसे पहले एक योगा मैट को बिछा कर उस पर दोनों पैरों को सामने की ओर सीधा करके बैठ जाएं।
आप इस आसन को करने के लिए सीधे दंडासन योग की मुद्रा में भी बैठ सकते हैं।
अपनी रीढ़ की हड्डी को पूरी तरह से सीधा रखें और दोनों हाथों को दोनों पैरों की जांघों पर रखें।
अब अपने दोनों पैरों को एक-दूसरे से दूर करके फैला लें।
फिर थोड़ा सा आगे की ओर झुकें और अपने दोनों हाथों से दोनों पैरों के अंगूठे को पकड़ लें।
अब अपनी रीढ़ की हड्डी को पूरी तरह से सीधा करें और दोनों पैरों को ऊपर की और उठा लें।
अपने पैरों के अंगूठों को पकड़ें हुए अपने दोनों हाथों को फर्श के समान्तर लें आयें।
यह मेरुदंडासन योग है इस स्थिति में रहते हुए आप गहरी साँस लें।
इस योग को आप कम से कम 10 से 12 सेकंड तक करने का प्रयास करें।
चक्रासन:
इस आसन से शरीर को ऊर्जा मिलती है क्योंकि इससे फेफड़ों को ढेर सारी ऑक्सीजन मिलती है। इससे मूड बेहतर होता है और तनाव और एंक्जाइटी में राहत मिलती है और थकान उतर जाती है। इस योग की मदद से मांसपेशियों को नई ताकत मिलती है और पाचन तंत्र एक्टिव हो जाता है।
कैसे करें:
सबसे पहले आप पीठ के बल लेट जाएं।
घुटने मोड़ें तथा एड़ियों को नितंबों से स्पर्श कराते हुए पैरों को 10 -12 इंच की दूरी पर रखें। बांह उठाएं और कोहनियां मोड़ लें।
हथेलियों को कंधों के ऊपर सिर के निकट जमीन पर रख लें।
सांस लें तथा धीरे-धीरे धड़ को उठाते हुए पीठ को मोड़ें।
धीरे से सिर को लटकता छोड़ दें एवं बांहों तथा पांवों को यथासंभव तान लें। धीरे-धीरे सांस लें और धीरे-धीरे सांस छोड़े। जब तक संभव हो सके मुद्रा बनाए रखें।
उसके बाद शरीर को इस तरह नीचे करते हुए आरंभिक अवस्था में लौटें कि सिर जमीन पर ही टिका रहे। शरीर के शेष भाग को नीचे लाएं तथा विश्राम करें। यह एक चक्र हुआ। इस तरह आप चार से पांच चक्र करें।
कपोतासन:
गर्मियों में यह आसान जरूर करें। कपोतासन आपकी थकान को दूर करेगा साथ ही मन को शांत करने और लचीलेपन और गतिशीलता को बढ़ाने के लिए यह सबसे अच्छी मुद्रा है। इसे कबूतर मुद्रा के नाम से भी जाना जाता है।
कैसे करें:
अपने घुटने को फर्श पर रखें और रीढ़ को सीधा रखें।
फिर, धीरे-धीरे अपने दाहिने पैर को पीछे की दिशा में फैलाएं।
आगे की ओर झुककर गहरी सांस अंदर लें।
अपनी छाती को बाहर की ओर धकेलें और इस स्थिति में 20 से 25 सेकंड तक रहें। अब दूसरे पैर के साथ योग को दोहराएं।
फिर पद्मासन में बैठें और दोनों पैरों से प्रक्रिया को चार बार दोहराने से पहले कुछ क्षण आराम करें।
अगर आपको गर्मी बहुत सता रही है तो घबराइए नहीं, क्योंकि शशांक आसन । आप चाहें तो घर में ही शशांक आसन कर सकते हैं। इस आसन को करने से मांसपेशियों की थकान कम होती है। जिससे गर्मी कम लगती है। यह आसान नर्वस सिस्टम को कूल डाउन करता है। मांसपेशियों को आराम दिलाता है, इसलिए शरीर की गर्मी दूर होती है।
कैसे करें:
अपने दोनों पैरों को मोड़कर अपनी एड़ियों पर बैठ जाएं।
दोनों घुटनों को दूर करते हुए अपने दोनों हाथों को पीछे की ओर करें फिर उलटे हाथ से सीधे हाथ को पकड़ें।
सांस छोड़ते हुए अपने दोनों घुटनों में अंतराल करते हुए अपने माथे वाले हिस्से को जमीन से लगा दें। इस आसन में सांस को 30 से 40 सेकेंड होल्ड करें।
बटरफ्लाई आसन:
ये आसन गर्मियों में करने के लिए बेस्ट आसन है। यह हमारे पैरों की थकान को दूर करता है। साथ-साथ ही पैरों में लचीलापन लेकर आता है। इस आसन को करने से मन व शरीर शातं होता है।
इस आसन को करने के लिए आराम से बैठ जाएं। अपने दोनों पैरों को अपने सामने की ओर खोल लें।
दोनों हाथों को थाई के पास जमीन पर रखें। दोनों तलवों को जोड़ते हुए अपनी ओर लेकर आएं।
घुटने बाहर की तरफ रहेंगे। अपने दोनों हाथों से अपने पंजों को पकड़ लें।
अपनी गर्दन व कमर वाले हिस्से को सीधा रखें। इस आसन में कम से कम 40 से 50 सेकेंड तक होल्ड करें।
इस आसन में सांस लेते और छोड़ते रहें। इस आसन को करते समय इनर थाइज में खिंचाव महसूस होगा।
आप भी गर्मियों से राहत पाने और फिट रहने के लिए ये आसन जरूर करें।
Next Story