लद्दाख
आजाद हिंद एक्सप्रेस में अवैध वेंडरों और पेंट्रीकार स्टाफ के बीच जमकर बवाल
Shantanu Roy
5 Aug 2025 11:23 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। पुणे से हावड़ा जा रही आजाद हिंद एक्सप्रेस में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अवैध वेंडरों और ट्रेन के पेंट्रीकार स्टाफ के बीच जमकर मारपीट हो गई। यह पूरा घटनाक्रम रायपुर रेलवे स्टेशन से कुछ किलोमीटर पहले शुरू हुआ, जब बिना अनुमति के कुछ अवैध वेंडर्स ट्रेन में खाने का पर्चा बांटने के लिए चढ़े। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही ये वेंडर्स ट्रेन में चढ़े और अपने मीनू कार्ड बांटना शुरू किया, पेंट्रीकार मैनेजर ने उन्हें रोका और सवाल-जवाब किया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई। पेंट्रीकार मैनेजर की सख्ती देखकर अवैध वेंडरों ने रायपुर स्टेशन पहुंचने से पहले ही अपने आधा दर्जन से अधिक साथियों को बुला लिया।
दबंगई पर उतरे वेंडर, पेंट्रीकार में घुसकर की मारपीट की कोशिश
जैसे ही ट्रेन रायपुर स्टेशन पर पहुंची, वेंडरों के बुलाए गए युवक वहां पहले से मौजूद थे। आरोप है कि ये युवक पेंट्रीकार के भीतर घुस आए और मैनेजर के साथ मारपीट करने की कोशिश की। इस दौरान ट्रेन में हंगामा शुरू हो गया और यात्रियों में भी डर का माहौल बन गया। हालांकि, पेंट्रीकार स्टाफ ने संयम नहीं खोया और वेंडरों की दबंगई का जवाब देते हुए उन्हें ट्रेन के अंदर ही पकड़ लिया। इसके बाद, ट्रेन जैसे ही बिलासपुर के लिए रवाना हुई, स्टाफ ने मिलकर इन वेंडरों की जमकर कुटाई की। पूरी घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि ट्रेन के अंदर कैसे स्टाफ और वेंडर आपस में भिड़े।
बिलासपुर में उतारे गए वेंडर, जीआरपी कर रही है जांच
जैसे ही ट्रेन बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंची, पेंट्रीकार स्टाफ ने अवैध वेंडरों को वहीं उतार दिया और उन्हें रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी के हवाले कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी बिलासपुर ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की तैयारी चल रही है। जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन में मारपीट, अवैध चढ़ाई और यात्री सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोपों की जांच की जा रही है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





