छत्तीसगढ़
वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने वाशिंगटन डी.सी. में मिनिस्टर आशुतोष जिंदल से की मुलाकात
Shantanu Roy
5 Aug 2025 7:34 PM IST

x
छग
Raipur/Washington D.C. रायपुर/वाशिंगटन डी.सी। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी इन दिनों अमेरिका दौरे पर हैं, जहां उन्होंने भारत सरकार द्वारा नियुक्त मिनिस्टर (इकोनॉमिक) आशुतोष जिंदल से वाशिंगटन डी.सी. में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों अधिकारियों के बीच वैश्विक आर्थिक परिदृश्य, भारत की आर्थिक रणनीतियाँ, निवेश संभावनाएं और छत्तीसगढ़ की विकास योजनाओं को लेकर गहन चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान वित्त मंत्री ने छत्तीसगढ़ में आर्थिक विकास की दिशा में हो रहे नवाचार, बुनियादी ढांचे के विकास और निवेशकों के लिए बढ़ते अवसरों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि जैसे क्षेत्रों में सुधार और निवेश को प्रोत्साहित कर रही है।
अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डी॰सी॰ में भारत सरकार द्वारा नियुक्त मिनिस्टर (इकोनॉमिक) श्री आशुतोष जिंदल से मिलकर देश दुनिया में चल रहे अनेक विषयों पर गहन चर्चा किया। pic.twitter.com/vXMJFI9D2r
— OP Choudhary (@OPChoudhary_Ind) August 5, 2025
आशुतोष जिंदल ने भी वैश्विक स्तर पर भारत की भूमिका, निवेशकों की बदलती प्राथमिकताओं और अमेरिका जैसे देशों से बेहतर आर्थिक संबंधों को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने छत्तीसगढ़ में संभावित विदेशी निवेश की दिशा में केंद्र सरकार के सहयोग का भरोसा दिलाया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस मुलाकात को उपयोगी और प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इस प्रकार की अंतरराष्ट्रीय स्तर की चर्चाएं, राज्य की आर्थिक नीति को वैश्विक नजरिए से समझने और उसे मजबूत करने में मदद करती हैं। इस अवसर पर भारतीय दूतावास के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और भविष्य में ऐसे संवाद को जारी रखने पर सहमति बनी।
Tagsओपी चौधरीआशुतोष जिंदलवाशिंगटन डीसीभारत सरकारवित्त मंत्रीछत्तीसगढ़आर्थिक चर्चाविदेशी निवेशवैश्विक अर्थव्यवस्थाEconomic MinisterOP ChoudharyAshutosh JindalWashington DCGovernment of IndiaFinance MinisterChhattisgarheconomic discussionforeign investmentglobal economyछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





