
x
YRKKH Twist: अरमान और अभिरा को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। अरमान और अभिरा पोद्दार हाउस छोड़कर गंदे मोहल्ले में रहेंगे। अरमान के लिए गंदे मोहल्ले में रहना मुश्किल होगा। अभिरा अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए ट्यूशन पढ़ाना शुरू कर देगी। इस सफर में अरमान और अभिरा के साथ उनके नए पड़ोसी भी होंगे। पोद्दार हाउस छोड़ने के साथ ही अरमान पोद्दार सरनेम भी छोड़ देगा। ऐसे में उसे कोई केस नहीं मिलेगा। अभिरा को भी कोई केस नहीं मिलेगा। ट्यूशन से मिलने वाले पैसों से अरमान और अभिरा को एडजस्ट करना होगा।
दोनों को मॉल से कपड़े खरीदने की बजाय सड़क से कपड़े खरीदने पर मजबूर होना पड़ेगा। ऐसे में अरमान टूट जाएगा। अरमान मोहल्ले की गंदगी बर्दाश्त नहीं कर पाएगा। दिनभर होने वाले शोर से वह परेशान हो जाएगा। हालांकि अभिरा पॉजिटिव रहेगी। वह अरमान की मदद करेगी। वह ज्यादा से ज्यादा काम खुद करने की कोशिश करेगी। वह पानी भरने के लिए लंबी लाइन में खड़ी होगी। दोनों अपने भविष्य को लेकर चिंतित होंगे, लेकिन यह सोचकर खुश भी होंगे कि दोनों साथ हैं।
TagsYRKKHअरमानअभिराजीवनYRKKHArmaanAbhiraLifeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





