मनोरंजन

War 2: मंडे टेस्ट में ‘वॉर 2’ की कम हुई कमाई

Sarita
26 Aug 2025 6:42 AM IST
War 2: फिल्म 'वॉर (2019)' में ऋतिक रोशन का धमाकेदार एक्शन देखने के बाद दर्शक फिल्म 'वॉर 2' देखने सिनेमाघरों में पहुंचे। लेकिन कलेक्शन के मामले में यह फिल्म बंपर कमाई करती नजर नहीं आ रही है। जानिए 12वें दिन यानी सोमवार को इसने कितना कलेक्शन किया है। साथ ही, इसकी कुल कमाई कितनी है।
अब तक मिले शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म 'वॉर 2' ने 12वें दिन यानी सोमवार को 1.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। रविवार और शनिवार को इस फिल्म ने जरूर अच्छी कमाई की। शनिवार को इसने 6.5 करोड़ रुपये और रविवार को 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। लेकिन सोमवार को इसके कलेक्शन में काफी कमी आई। ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि सोमवार को कम संख्या में दर्शक थिएटर आते हैं।
फिल्म 'वॉर 2' का कुल कलेक्शन भी आज यानी सोमवार को 223.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह फिल्म कुछ दिन पहले ही 200 करोड़ क्लब में शामिल हुई थी। लेकिन 400 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म अब तक बेहद धीमी गति से कमाई कर रही है। ऐसे में इसके लिए अपना बजट वसूलना भी मुश्किल साबित हो सकता है।
यह खबर भी पढ़ें: वॉर 2 मूवी रिव्यू: ग्लैमर और स्टार पावर में अव्वल कहानी, ट्विस्ट और इमोशन में फ्लॉप; ऋतिक और एनटीआर का बेजान शो
'वॉर 2' के साथ ही सउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कुली' भी रिलीज़ हुई। कलेक्शन के मामले में यह फिल्म आगे है। सोमवार को 'कुली' ने 1.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, इसका कुल कलेक्शन भी 259.22 करोड़ रुपये हो गया है।
'वॉर 2' में ये सितारे आए नज़र
फिल्म 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन, साउथ स्टार जूनियर एनटीआर के अलावा कियारा आडवाणी, आशुतोष राणा और वरुण बडोला जैसे कलाकार भी नज़र आए हैं। बॉबी देओल ने भी फिल्म में कैमियो किया है।फिल्म 'वॉर 2' का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है।
Next Story