
x
Vicky-Rashmika : एक्टर विक्की कौशल Vicky Kaushal और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना Rashmika Mandana इन दिनों अपनी फिल्म 'छावा' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म वैलेंटाइन डे के मौके पर 14 फरवरी को सिनेमाघरों में आएगी। इससे पहले आज बुधवार (12 फरवरी) को विक्की Vicky और रश्मिका Rashmikaशिरडी के साईं बाबा मंदिर में माथा टेकने पहुंचे। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने फिल्म की सफलता के लिए प्रार्थना की। इस दौरान वे पारंपरिक परिधान में नजर आए।
रश्मिका Rashmika ने नीले रंग का सूट पहना था। साथ ही हाफ हेयर टाई भी लगाई थी। विक्की Vicky काले रंग के कुर्ते और सफेद पजामे में नजर आए। उन्होंने सनग्लासेज के साथ लुक को पूरा किया। विक्की और रश्मिका 10 फरवरी को स्वर्ण नगरी अमृतसर पहुंचे जहां दोनों ने स्वर्ण मंदिर में माथा टेका आपको बता दें कि 'छावा' में विक्की Vicky छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में नजर आएंगे। रश्मिका उनकी पत्नी महारानी येसुबाई की भूमिका निभाएंगी। अक्षय खन्ना मुगल बादशाह औरंगजेब की भूमिका में जलवे बिखेरेंगे। फिल्म में आशुतोष राणा, हंबीराव मोहिते, दिव्या दत्ता सोयराबाई और डायना पेंटी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।
मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी 'छावा' शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास 'छावा' पर आधारित है। इसका निर्देशन लक्ष्मण उटेकर ने किया है। खास बात यह है कि ऑस्कर पुरस्कार विजेता संगीतकार और गायक एआर रहमान ने फिल्म के लिए दो गाने गाए हैं। विक्की कौशल और उनकी पत्नी कैटरीना कैफ की जोड़ी पर फैन्स खूब प्यार लुटाते हैं। वे उन्हें साथ देखने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं। यह जोड़ी भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं करती और आए दिन एक-दूसरे के साथ रोमांटिक पल बिताते हुए फोटो या वीडियो शेयर करती रहती है। वे प्यार लुटाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। उनकी प्यारी नोकझोंक भी हर किसी का ध्यान खींचती है।
TagsVicky-Rashmikaछावारिलीजशिरडीविक्की-रश्मिकाVicky-RashmikaChavaReleaseShirdiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





