छत्तीसगढ़
नगर पालिका और 9 नगर पंचायतों में शांतिपूर्ण मतदान के बाद ईवीएम स्ट्रांग रूम में जमा
Shantanu Roy
13 Feb 2025 12:35 AM IST

x
छग
Bemetara. बेमेतरा। बेमेतरा नगर पालिका परिषद् और जिले की 09 नगर पंचायतों में 11 फरवरी 2025 को संपन्न हुए नगरीय निकाय मे शांतिपूर्ण चुनाव के बाद, सभी मतदान दलों ने देर रात 10 बजे तक कृषि उपज मंडी में बनाए गए स्ट्रांग रूम में ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) जमा की। नगर पालिका क्षेत्र के 21 वार्डों के लिए बनाए गए 36 मतदान केंद्रों की ईवीएम को सुरक्षित रूप से स्ट्रांग रूम में रखा गया। इसके साथ हि जिले के 09 नगर पंचायतो मे भी ईव्हीएम कों सील किया गया और सुरक्षित स्ट्रॉन्ग रूम मे रखा गया। मतदान के बाद, सभी मतदान दलों ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए मतदान सामग्री को सुरक्षित रूप से स्ट्रांग रूम में पहुंचाया। जिससे चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित हुई।
मतदान के पश्चात, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा के निर्देशों पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अंकिता गर्ग एवं नगर पालिका परिषद की रिटर्निंग अधिकारी दीप्ति वर्मा की उपस्थिति में जनप्रतिनिधियों के सामने स्ट्रांग रूम को सील किया गया। साथ ही, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उसे ईंटों की दीवार से घेर दिया गया। बता दें मतगणना 15 फरवरी 2025 को होगी, और उसी दिन ईवीएम खोले जाएंगे। इससे पहले, जिले की 09 नगर पंचायतों में भी ईवीएम को सील कर सुरक्षित स्ट्रांग रूम में रखा गया है। इस प्रक्रिया से यह सुनिश्चित होता है कि चुनाव परिणामों की घोषणा तक ईवीएम की सुरक्षा और पारदर्शिता बनी रहे, जिससे लोकतंत्र की मजबूती और नागरिकों का विश्वास सुनिश्चित होता है।
बता दें कि बेमेतरा जिले मे मतदान का कुल प्रतिशत 77.44% रहा, जोकि मतदाताओं के भारी उत्साह को दर्शाता है। कुल 58,163 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया, जिनमें 28,747 पुरुष और 29,416 महिलाएं शामिल थीं। निकायवार मतदान प्रतिशत अंतर्गत नगर पालिका बेमेतरा मे 71.68%, बेरला मे 79.52%, साजा मे 75.61%, थानखम्हरिया मे 78.46%, देवकर मे 79.42%, परपोड़ी मे 86.95%, नवागढ़ मे 75.66%, दाढ़ी मे 83.25%, भिंभौरी मे 89.18% और सबसे अधिक कुसमी मे 90.90% मतदान हुआ।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in HindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





