मनोरंजन
'पतियों' का यूनिवर्स यानि 'पतिवर्स' एक बार फिर लौटा, इस बार तिगुनी धमाल के साथ 'पति पत्नी और वो दो' का Teaser जारी
Gulabi Jagat
20 April 2026 7:29 PM IST

x
Mumbai, मुंबई: 'पति पत्नी और वो दो' के मेकर्स टी-सीरीज़ और बी आर स्टूडियोज़ ने अपनी बहुप्रतीक्षित कॉमेडी ड्रामा का टीज़र जारी कर दिया है। टीज़र में हँसी, कन्फ्यूजन और भरपूर हँगामे की झलक साफ नजर आती है। 'पति-पत्नी-और-वो' की क्लासिक कहानी को एक नए अंदाज़ में पेश करते हुए, 'पति पत्नी और वो दो' का टीज़र दर्शकों को 'पतियों' की दुनिया यानि 'पतिवर्स' में फिर से ले जाता है। इस बार कहानी में नया ट्विस्ट जोड़ा गया है। आयुष्मान खुराना, प्रजापति पांडे के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो अपनी जिंदगी में मची उथल-पुथल से जूझते दिखते हैं। हालात तब और बिगड़ जाते हैं, जब वे एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन महिलाओं के बीच फंस जाते हैं। इन महिलाओं के किरदार में सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह नजर आएँगी। बढ़ती गलतफहमियों के बीच जब मामला पूरी तरह उलझ जाता है, तब विजय राज एक पुलिस अधिकारी के रूप में एंट्री लेते हैं और कहानी में और भी मज़ेदार मोड़ आ जाता है।
गुलशन कुमार, बी आर चोपड़ा और टी-सीरीज़ प्रस्तुत, टी-सीरीज़ फिल्म्स और बी आर स्टूडियोज़ के बैनर तले बनी 'पति पत्नी और वो दो' का निर्देशन मुदस्सर अज़ीज़ ने किया है। फिल्म को भूषण कुमार, रेनू रवि चोपड़ा और कृष्ण कुमार ने निर्मित किया है, जबकि इसके क्रिएटिव प्रोड्यूसर जूनो चोपड़ा हैं। यह फिल्म 15 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
Tagsपतियोंयूनिवर्सपतिवर्सपति पत्नी और वो दो Teaserरिलीज़जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





