भारत
शादी समारोह में युवक की हत्या, DJ वालों पर लगा हत्या का आरोप
jantaserishta.com
20 April 2026 2:24 PM IST

x
पढ़ें पूरी खबर.
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के मीनापुर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में सड़क किनारे पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान मानिकपुर के विनोद सहनी के पुत्र राहुल कुमार (25) के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि मानिकपुर गांव के निवासी जागेश्वर सहनी की बेटी की शादी थी। बारात पियर थाना क्षेत्र के मनोज सहनी के घर से आई थी। गांव में उत्सव का माहौल था और सड़क पर म्यूजिक ट्रॉली बजाकर बाराती और लड़की पक्ष के लोग डांस कर रहे थे। इसी दौरान गांव का ही राहुल कुमार अपने ट्रैक्टर से लौट रहा था। सड़क पर म्यूजिक ट्रॉली की वजह से रास्ता बाधित था, जिसे लेकर राहुल ने वहां मौजूद लोगों से ट्रॉली साइड करने को कहा।
बताया गया कि इसी बात को लेकर राहुल और डीजे वालों तथा बारात में शामिल कुछ लोगों के बीच तीखी नोकझोंक और कहासुनी हुई। हालांकि, उस वक्त ट्रॉली हटा ली गई और राहुल ने अपना ट्रैक्टर आगे ले जाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर दिया और विवाह समारोह को देखने लगा।
हालांकि जानकारी के मुताबिक इस विवाद को लेकर कुछ लोगों में काफी गुस्सा था। आरोप है कि वहां से कुछ लोग राहुल को पास ही सुनसान स्थान ले गए और उसकी हत्या कर दी। परिजनों ने बताया कि जब राहुल काफी देर तक घर नहीं पहुंचा, तो उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन रात भर उसका कहीं पता नहीं चला।
सुबह होते ही ग्रामीणों ने गांव के बाहर एक सुनसान जगह पर राहुल का खून से लथपथ शव देखा। युवक के सिर से लेकर पैर तक गहरे जख्म के निशान थे, जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसकी पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुटी है। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हत्या का आरोप डीजे वालों पर लगाया जा रहा है।
Tagsबिहारमुजफ्फरपुरशादी समारोह में युवक की हत्याहत्याBiharMuzaffarpuryouth murdered at wedding ceremonymurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





