
x
Thamma Box Office Collection: थामा' सभी हॉरर-कॉमेडी फैंस के लिए दिवाली और हैलोवीन का एक बेहतरीन तोहफा थी. यह फिल्म मैडॉक के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की पांचवीं इंस्टॉलमेंट है. इस फिल्म ने पहले हफ्ते में अच्छा परफॉर्म किया था. लेकिन दूसरे हफ्ते में इसे प्रभास की बाहुबली द एपिक से टक्कर मिल रही है और इसी के साथ इसकी कमाई की रफ्तार भी पटरी से उतर चुकी है. चलिए यहां जानते हैं 'थामा' Thamma ने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे सोमवार को कितना कलेक्शन किया है?
'थामा' Thamma ने 14वें दिन कितनी की कमाई?
रिलीज से पहले 'थामा' Thamma का काफी बज बना हुआ था जिसे देखते हुए लग रहा था कि ये बॉक्स ऑफिस पर बमफाड़ कमाई करेगी. इसकी शुरुआत अच्छी भी हुई लेकिन ये इसके बाद धुआंधार कमाई नहीं कर पाई. हालांकि ये 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है लेकिन ये अभी भी अपनी लागत (145 करोड़) को वसूलने से काफी दूर है. सारी उम्मीद दूसरे वीकेंड से थी लेकिन दूसरे शनिवार और दूसरे रविवार को भी ये खास कमाई नहीं कर पाई और अब दूसरे मंडे तो इसके कलेक्शन को जबरदस्त झटका लगा है.
इन सबके बीच फिल्म की कमाई की बात करें तो पहले हफ्ते में इसने 108.4 करोड़ कमाए थे.
इसके बाद 11वें दिन इसने 3 करोड़, 12वें दिन 4.4 करोड़ और 13वें दिन 4.5 करोड़ का कलेक्शन किया था.
'थामा' ने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे मंडे को 1.50 करोड़ रुपये की कमाई की है.
इसी के साथ 'थामा' की 14 दिनों की कुल कमाई अब 121.80 करोड़ रुपये हो गई है.
'थामा' Thamma सलमान खान की फिल्म को देने वाली है मात
'थामा' Thamma को रिलीज हुए अब दो हफ्ते पूरे होने वाले हैं. वहीं इस दौरान इस फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट जारी है. इन सबके बीच ये फिल्म कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर रही है. अब ये सलमान खान की साल 2025 की फिल्म सिकंदर के 129.95 करोड़ को मात देने से इंचभर दूर है. हालांकि सिकंदर को धूल चटान के लिए थामा को अभी 7 करोड़ से ज्यादा कमाने होंगे.
'थामा' Thamma के बारे में
आदित्य सरपोतदार निर्देशित थामा मेंआयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना के साथ फैसल मलिक, परेश रावल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी सहित कई कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका में है. ये फिल्म 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.|
TagsThammaBox OfficeCollectionथामा जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





