मनोरंजन

Sikandar day 1: सलमान खान की फिल्म लीक होने के बावजूद सिनेमाघरों में उमड़े प्रशंसक

Sarita
31 March 2025 6:52 AM IST
Sikandar  day 1:  सलमान खान की फिल्म लीक होने के बावजूद सिनेमाघरों में उमड़े प्रशंसक
x
Sikandar day 1: सलमान खान Salman Khanकी मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर Sikandar 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और पहले ही दिन फिल्म इंटरनेट पर लीक हो गई. इसके बावजूद थिएटरों के बाहर लंबी कतारें दिखीं और फैंस ने भाईजान की एक्शन वापसी का तहे दिल से स्वागत किया|
17.39 करोड़ की शुरुआती कमाई
इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, सिकंदर Sikandar ने रिलीज के पहले दिन भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर ₹17.39 करोड़ की नेट कमाई की. यह आंकड़ा 7 बजे तक की एडवांस बुकिंग के साथ जोड़ा गया है|
फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी औसतन 18.88 फीसदी रही. खासकर दोपहर के शो में 24 फीसदी तक की भरमार देखी गई. देशभर में 8000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर फिल्म दिखाई गई|
लीक के बावजूद नहीं थमा दर्शकों का प्यार
फिल्म के ऑनलाइन लीक होने के बावजूद टिकट खिड़की पर उत्साह कम नहीं हुआ. सोशल मीडिया पर फैंस ने ‘सिकंदर’ को सलमान खान की दमदार वापसी कहा है. कई सिनेमाघरों में शो हाउसफुल भी रहा|
सलमान का पिछला रिकॉर्ड और आगे की उम्मीदें
सलमान खान Salman Khanके हालिया फिल्मी सफर की बात करें तो किसी का भाई किसी की जान, अंतिम और राधे जैसी फिल्में उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकीं. वहीं Tiger 3 से शुरुआत भले बड़ी रही लेकिन फिल्म कुल कमाई के मामले में औसत ही साबित हुई|
हालांकि, ये कहना कि सलमान ने कभी 500 करोड़ वर्ल्डवाइड नहीं कमाया, गलत होगा. बजरंगी भाईजान जैसी फिल्म 918 करोड़ वर्ल्डवाइड का आंकड़ा पार कर चुकी है. ऐसे में ‘सिकंदर’ Sikandar के लिए उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म सलमान के लिए एक नई शुरुआत बन सकती है|
क्या 'सिकंदर' बनाएगी नया रिकॉर्ड?
फिल्म ईद की छुट्टियों के मद्देनजर रिलीज हुई है. ऐसे में आने वाले कुछ दिनों में इसकी कमाई और तेज होने की संभावना है. अगर फिल्म को 'वर्ड ऑफ माउथ' (लोगों द्वारा एक-दूसरे को किसी चीज के बारे में मौखिक रूप से बताना) पॉजिटिव मिला तो ये सलमान के करियर की अगली बड़ी ब्लॉकबस्टर बन सकती है|
हालांकि ये कहना जल्दबाज़ी होगी कि फिल्म 500 करोड़ या उससे ऊपर जाएगी. लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है कि 'सिकंदर' Sikandar ने शुरुआत में जो पकड़ दिखाई है, वो सलमान खान Salman Khan के फैंस के लिए बड़ी राहत है|
Next Story