मनोरंजन

ओमंग कुमार की 'Sila' की शूटिंग पूरी, हर्षवर्धन राणे और सादिया खातिब स्टारर पॉवर-पैक्ड एक्शन-रोमांस

Gulabi Jagat
20 April 2026 7:34 PM IST
ओमंग कुमार की Sila की शूटिंग पूरी, हर्षवर्धन राणे और सादिया खातिब स्टारर पॉवर-पैक्ड एक्शन-रोमांस
x

Mumbai, मुंबई, अप्रैल : नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक की फिल्म 'सिला' की शूटिंग आधिकारिक तौर पर पूरी हो गई है। इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में और नजर आएँगे। यह फिल्म प्यार, जुनून और एक्शन से भरपूर कहानी को पेश करती है, जिसकी जड़ें इमोशन और रिडेम्प्शन में बसी हैं।

वियतनाम, कश्मीर और मुंबई जैसी खूबसूरत लोकेशंस पर शूट की गई 'सिला' ने अपने आखिरी शेड्यूल के साथ एक लंबे और चुनौतीपूर्ण शूट को पूरा कर लिया है। खासतौर पर वियतनाम शेड्यूल ने फिल्म को एक अलग स्केल और विजुअल टेक्सचर दिया है, जहाँ हर्षवर्धन और सादिया के बीच के अहम् इमोशनल सीन्स कहानी का मुख्य आधार बनकर उभरते हैं।

फिल्म में और भी किरदार अहम् भूमिकाओं में नजर आएँगे, जो इस कहानी को और मजबूती और गहराई देते हैं। शूटिंग पूरी होने के बाद अब 'सिला' पोस्ट-प्रोडक्शन के चरण में प्रवेश कर चुकी है और वर्ष 2026 में इसकी थिएट्रिकल रिलीज़ की तैयारी चल रही है। एक हाई-इम्पैक्ट एक्शन-रोमांस के रूप में पेश की जा रही यह फिल्म स्केल और इमोशन का बेहतरीन संतुलन दर्शकों के सामने लाने का वादा करती है। ज़ी स्टूडियोज़ की मजबूत कंटेंट लाइनअप के तहत, उमेश कुमार बंसल के नेतृत्व में, ब्लू लोटस पिक्चर्स और स्टार्क एंटरटेनमेंट की पेशकश, संगीत सारेगामा का और ओमंग कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिला' वर्ष 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

Next Story