मनोरंजन

Salman Khan: सिकंदर के बाद एटली के साथ फिल्म करेंगे भाईजान, साउथ के ये सुपरस्टार भी होंगे फिल्म का हिस्सा

Sarita
28 March 2025 6:58 AM IST
Salman Khan: सिकंदर के बाद एटली के साथ फिल्म करेंगे भाईजान, साउथ के ये सुपरस्टार भी होंगे फिल्म का हिस्सा
x
Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान Salman Khan इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' को लेकर लगातार चर्चा में हैं। इस फिल्म में पहली बार सलमान के साथ रश्मिका मंदाना की जोड़ी नजर आएगी। इसी बीच सलमान ने एटली के साथ अपनी फिल्म को लेकर खुलकर बात की है और फिल्म से जुड़ी कुछ जानकारी भी शेयर की है। एटली के साथ फिल्म करेंगे भाईजान 123.com की एक खबर के मुताबिक सलमान खान ने बताया कि वह डायरेक्टर एटली के साथ फिल्म करेंगे। हालांकि इससे पहले खबरें आई थीं कि उनकी फिल्म बंद हो गई है। दरअसल, फिल्म बंद नहीं हुई है बल्कि पैसों की कमी के चलते इसे कुछ समय के लिए टाल दिया गया है।
सलमान ने कहा, "फिल्म पर काम चल रहा है, लेकिन हम सही मौके का इंतजार कर रहे हैं। बजट की समस्या के चलते इसे अभी रोक दिया गया है।" बजट के चलते रुकी फिल्म डायरेक्टर एटली अपनी बेहतरीन एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, फिर चाहे वो शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ही क्यों न हो। शाहरुख के साथ काम करने के बाद एटली अब भाईजान के साथ फिल्म करना चाहते हैं। सलमान के साथ बड़ी फिल्म बनाने वाले एटली की इस फिल्म का प्रोडक्शन कॉस्ट काफी बढ़ गया, जिसके चलते अब टीम बजट और बाकी चीजों पर दोबारा काम कर रही है|
इसके बाद ही फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी. इस फिल्म में सलमान के अलावा कमल हासन और रजनीकांत जैसे बड़े सितारे भी नजर आ सकते हैं. सलमान का वर्कफ्रंट सलमान की फिल्म "सिकंदर" 30 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. इस फिल्म में सलमान और रश्मिका मंदाना के अलावा प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल, सत्यराज और शरमन जोशी नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगादास ने किया है और फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला हैं. सलमान की फिल्म 'सिकंदर' की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ये फिल्म सलमान के फैंस के लिए बेहतरीन ईदी होगी|
Next Story