
x
Saiyaara OTT release: बॉलीवुड में सालों बाद रूहानी रोमांस का सिलसिला अनित पड्डा और अहान पांडे की डेब्यू फिल्म 'Saiyaara' से शुरू हुआ। इस फिल्म की कहानी और संगीत ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके साथ ही इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया और रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। 50 दिनों का थिएटर रन पूरा करने के बाद, अब यह फिल्म अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रही है। आइए जानते हैं कि इसे ओटीटी पर कब और कहाँ देख पाएंगे?
'Saiyaara' ओटीटी पर कब और कहाँ रिलीज़ होगी?
यशराज फिल्म्स की रोमांटिक ड्रामा 'Saiyaara' 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। अब यह अपने ओटीटी डेब्यू के लिए तैयार है। इस फिल्म ने न सिर्फ अहान पांडे और अनित पड्डा को रातोंरात स्टार बना दिया है, बल्कि मेकर्स को भी शानदार कमाई से मालामाल कर दिया है। वहीं, जो लोग इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने से चूक गए हैं, वे अब घर बैठे इसका आनंद ले सकते हैं। दरअसल 'सैय्यारा' 12 सितंबर, 2025 को ओटीटी के दिग्गज प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो रही है।
'सैय्यारा' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'सैय्यारा' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाई है। इस फिल्म ने दुनिया भर में 576 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, भारत में इस फिल्म ने 337.45 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही इस फिल्म ने साल की दूसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बना लिया है।
'सैय्यारा' कृष (अहान पांडे) और वाणी (अनीता पड्डा) की गहरी प्रेम कहानी पर आधारित है, जो अलग-अलग दुनिया से होने के बावजूद प्यार में पड़ जाते हैं। फिल्म में आलम खान, गीता अग्रवाल, राजेश कुमार, वरुण बडोला, शाद रंधावा, सिड मक्कड़, शान ग्रोवर और नील दत्ता ने भी अहम भूमिकाएँ निभाई हैं। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। बता दें कि मोहित अपनी दुखद लेकिन गहरी प्रेम कहानी वाली फिल्मों के लिए मशहूर हैं, जिन्हें फैन्स ने खूब पसंद किया है। उन्होंने इससे पहले 'आवारापन', 'एक विलेन', 'आशिकी 2', 'वो लम्हे', 'राज: द मिस्टीरियस कंटीन्यूज', 'मर्डर 2', 'हमारी अधूरी कहानी', 'मलंग' और कई अन्य फिल्मों का निर्देशन किया है।
Next Story





