मनोरंजन

Saiyaara Day 9: सैय्यारा की जबरदस्त कमाई जारी, अहान पांडे ने अक्षय-आमिर और सनी देओल को पछाड़ा

Sarita
27 July 2025 8:39 AM IST
Saiyaara Day 9: सैय्यारा की जबरदस्त कमाई जारी, अहान पांडे ने अक्षय-आमिर और सनी देओल को पछाड़ा
x
Saiyaara Day 9: अहान पांडे और अनित पड्डा की डेब्यू फिल्म 'Saiyaara' ने बॉक्स-ऑफिस पर 21 करोड़ की ब्लॉकबस्टर कमाई के साथ जबरदस्त शुरुआत की है। नए कलाकारों की यह डेब्यू फिल्म पहले दिन से ही ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज है। अब अहान पांडे और अनित पड्डा की यह फिल्म विक्की कौशल की 'छावा' के ठीक पीछे इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। तो आइए जानते हैं मोहित सूरी की इस रोमांटिक-म्यूजिकल ड्रामा ने अब तक देशभर में कितने करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
मोहित सूरी द्वारा निर्देशित और अनित पड्डा-अहान पांडे अभिनीत 'Saiyaara' ने बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म की कमाई ने सभी को हैरान कर दिया है। पहले ही दिन फिल्म ने 21 करोड़ के साथ ओपनिंग की, जो मोहित सूरी के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। पिछले शनिवार, यानी रिलीज़ के 9वें दिन भी फिल्म का क्रेज़ कम नहीं हुआ और ज़बरदस्त तेज़ी के साथ 'सैय्यारा' 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई।
9 दिनों में 200 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'सैय्यारा'
फिल्म अपने 9वें दिन के कलेक्शन के साथ 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। सकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने शनिवार को 26 करोड़ का कलेक्शन दर्ज किया, जिसके साथ 'सैय्यारा' की कुल कमाई 200 करोड़ के पार हो गई। फिल्म की अब तक की कुल कमाई 216.75 करोड़ हो गई है। हालाँकि, बाकी आंकड़े आने के बाद इस कमाई में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है। लेकिन 'सैय्यारा' अब 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है और यह इस साल की दूसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन 300 करोड़
फिल्म को भारत में 21.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली थी। दूसरे दिन 'सैय्यारा' ने 26 करोड़, तीसरे दिन 35.75 करोड़, चौथे दिन 24 करोड़, पाँचवें दिन 25 करोड़, छठे दिन 21.5 करोड़ और सातवें दिन 19 करोड़ की कमाई की। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ की कमाई कर ली है।
अहान और अनित पड्डा ने अक्षय कुमार और अजय देवगन को धूल चटाई
अहान पांडे और अनित पड्डा ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर बड़े-बड़े दिग्गजों को धूल चटाई है। पिछले महीने रिलीज़ हुई आमिर खान की फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' कमाई के मामले में सैय्यारा के आस-पास भी नहीं पहुँच पाई है। साथ ही, इसने अजय देवगन की 'रेड 2' या अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
Next Story