Rashmika Mandanna: न दिनों साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी खास पहचान बना चुकीं रश्मिका मंदाना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। खासतौर पर उनकी शादी की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसके चलते फैंस उनकी हर नई तस्वीर और पब्लिक अपीयरेंस पर नजर बनाए हुए हैं।
अपनी क्यूट स्माइल और स्टाइलिश अंदाज के लिए मशहूर रश्मिका हर लुक में बेहद खूबसूरत लगती हैं। ट्रेडिशनल साड़ी हो, ग्लैमरस गाउन या फिर कैजुअल आउटफिट, उनका फैशन सेंस युवाओं के बीच ट्रेंड सेट करता है। ऐसे में अगर आप भी शादी सीजन या किसी खास मौके के लिए इंस्पिरेशन ढूंढ रही हैं, तो रश्मिका के ये बेहतरीन लुक्स जरूर देखिए।
पहला लुक
सबसे पहले नजर डालते हैं रश्मिका के साड़ी लुक पर, तो साड़ी में वो हमेशा ही खूबसूरत लगती हैं। इस ब्राउन रंग की साड़ी को उन्होंने एक फिल्म प्रमोशन के दौरान पहना था। उनकी इस साड़ी लुक की तस्वीर आते ही लोगों ने इसपर खूब प्यार बरसाया था। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था, जिस वजह से वो बेहद कमाल की लग रहीं थीं।
दूसरा लुक
इस लुक में एक्ट्रेस ने चूड़ीदार पायजामी के साथ लॉन्ग लेंथ का कुर्ता पहना था। बेज रंग का ये सूट उनकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ाने का काम कर रहा था। उनका ये सूट तो बेहद सिंपल है लेकिन इसका दुपट्टा काफी हैवी है। ऐसे में इसके साथ उन्होंने बालों में खूबसूरत सा स्लीक बन बनाया था। कानों में हैवी ईयररिंग्स उनके लुक में चार चांद लगा रहे थे।
तीसरा लुक भी उन्होंने एक फिल्म के प्रमोशन के दौरान ही कैरी किया था। लाल और गोल्डन रंग का ये फ्लोर लेंथ अनारकली देखने में काफी रॉयल था। उनके इस लुक को देखकर लोग उनके फैन हो गए थे। इसके साथ भी उन्होंने स्लीक स्टाइल बन बनाया था। कानों में मैचिंग ईयररिंग्स और आंखों में डार्क काजल उनकी खूबसूरती को बढ़ा रहा था। इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने अपने मेकअप को काफी सटल रखा था।
चौथा लुक
इस चौथे लुक को तो आप कभी भी देखेंगे तो अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने ऑफ शोल्डर सिल्वर कोर्सेट स्टाइल और बॉडीकॉन ब्लैक स्कर्ट कैरी की थी। इसके साथ एक्ट्रेस ने गले में काफी हैवी सा डायमंड का सेट कैरी किया था। बालों में खास स्टाइल बनाकर वो बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं।
पांचवा लुक
सबसे आखिर में नजर डालते हैं रश्मिका के बॉस लेडी लुक की तो इसमें भी वो बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने व्हाइट रंग की खूबसूरत शॉर्ट ड्रेस कैरी की थी। इसके साथ उन्होंने एक स्लिंग बैग कैरी किया था। खुले बाल उनके लुक को कमाल का बना रहे थे।
TagsRashmika Mandannaरश्मिका मंदानालुक्सRashmika Mandanna looks जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





