मनोरंजन

Poonam Pandey: पूनम पांडे ने महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी

Sarita
30 Jan 2025 7:19 AM IST
Poonam Pandey: पूनम पांडे ने महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी
x
Poonam Pandey: पूनम पांडे Poonam Pandey महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए बुधवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंचीं। संगम तट पर पहुंचने के लिए उन्होंने स्कूटी का सहारा लिया। हालांकि, वह काफी देर तक ट्रैफिक में फंसी रहीं। किसी तरह वह संगम तट पर पहुंचीं और फिर मौनी अमावस्या के दिन उन्होंने गंगा नदी में अमृत स्नान किया।
पूनम ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट किए हैं। इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की गई तस्वीरों में पूनम काले रंग का कुर्ता पहने नजर आ रही हैं। उनके कुर्ते पर 'महाकाल' लिखा हुआ है और वह हाथ जोड़कर प्रार्थना करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए पूनम ने लिखा, 'मेरे सारे पाप धुल गए।'पूनम ने बुधवार सुबह-सुबह महाकुंभ में मची भगदड़ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह 'बहुत दुर्भाग्यपूर्ण' है। पूनम ने कहा, "भले ही शक्ति कम हो जाए, लेकिन आस्था कम नहीं होनी चाहिए। ओम नमः शिवाय।"
Next Story