
x
Pawandeep Rajan : इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजनPawandeep Rajan हाल ही में एक भीषण सड़क हादसे में घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस हादसे में पवनदीप राजन को कई गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उन्हें आईसीयू में रखा गया और उनकी सर्जरी करीब 6 घंटे तक चली। पवनदीप राजन Pawandeep Rajanअब रिकवरी मोड में हैं और अभी भी अस्पताल में हैं।
हाल ही में पवनदीप Pawandeep की टीम ने सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर शेयर की, जिसके साथ उन्होंने सिंगर का हेल्थ अपडेट देते हुए लिखा- 'आपकी दुआओं और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया।'
बता दें, इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन Pawandeep Rajan 5 मई को सड़क हादसे का शिकार हो गए थे, जिसमें उन्हें कई गंभीर चोटें आईं। इस हादसे में सिंगर की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ड्राइवर को भी गंभीर चोटें आईं। हादसे की वजह ड्राइवर को झपकी आना बताया जा रहा है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पवनदीप और ड्राइवर को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
TagsPawandeep Rajanसर्जरीरिकवरीsurgeryrecoveryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





