मनोरंजन

Pawan Kalyan: हरि हर वीरमल्लू की शूटिंग में शामिल हुए पवन कल्याण

Sarita
6 May 2025 7:29 AM IST
Pawan Kalyan: हरि हर वीरमल्लू की शूटिंग में शामिल हुए पवन कल्याण
x
Pawan Kalyan: हरि हर वीरमल्लू’ 'Hari Har Veeramalluपहले 9 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन पवन कल्याण Pawan Kalyan के बिजी शेड्यूल के कारण इसे टालना पड़ा। अब निर्माताओं ने फैंस को खुशखबरी दी है कि जल्द ही फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर और गाने रिलीज किए जाएंगे।
अभिनेता और राजनेता पवन कल्याण Pawan Kalyan ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हरि हर वीरमल्लू’ की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। फिल्म के निर्माताओं ने इसकी जानकारी दी और बताया कि अब केवल दो दिन की शूटिंग बाकी है। राजनीति में व्यस्त होने के बावजूद पवन कल्याण Pawan Kalyanने अपने फिल्मी प्रोजेक्ट के लिए समय निकाला है।
ट्रेलर पर भी दिया अपडेट
‘हरि हर वीरमल्लू’ 'Hari Har Veeramallu पहले 9 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन पवन कल्याण के बिजी शेड्यूल के कारण इसे टालना पड़ा। अब निर्माताओं ने फैंस को खुशखबरी दी है कि जल्द ही फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर और गाने रिलीज किए जाएंगे। साथ ही, फिल्म की रिलीज डेट का एलान भी जल्द होने की संभावना है।
निर्माताओं की पोस्ट
निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'पावरस्टार पवन कल्याण ने ‘हरि हर वीरमल्लू’ की आखिरी दो दिन की शूटिंग शुरू कर दी है। इसके साथ ही इस भव्य फिल्म की शूटिंग का सफर पूरा होने जा रहा है।' उन्होंने फैंस को उत्साहित करते हुए कहा, 'तैयार हो जाइए, जल्द ही शानदार ट्रेलर और जोशीले गाने आपके सामने होंगे। इस तूफान का काउंटडाउन शुरू हो चुका है।'
‘हरि हर वीरमल्लू’ 'Hari Har Veeramalluएक ऐतिहासिक एक्शन फिल्म है, जो 17वीं सदी के मुगल साम्राज्य की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह फिल्म एक प्रसिद्ध डाकू वीरमल्लू के जीवन को दर्शाएगी। फिल्म को दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा। इसका निर्देशन कृष जगारलामुडी और एएम ज्योति कृष्णा ने किया है।
पवन कल्याण Pawan Kalyanके अलावा फिल्म में बॉबी देओल, सत्यराज, निधि अग्रवाल, नरगिस फाखरी, नोरा फतेही, दलीप ताहिल और जिशु सेनगुप्ता जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म के संगीतकार एमएम कीरावानी हैं, जबकि सिनेमाटोग्राफी की जिम्मेदारी ज्ञान शेखर और मनोज परमहंस ने संभाली है।
Next Story