मनोरंजन
एयरपोर्ट पर नोरा फतेही को मिला एक दीवाना, दिया जबरदस्त सरप्राइज : देखे Video
Apurva Srivastav
28 April 2021 11:35 PM IST

x
नोरा फतेही बुधवार शाम को मुंबई पहुंची तो उन्हें बड़ा सरप्राइज मिला।
नोरा फतेही बुधवार शाम को मुंबई पहुंची तो उन्हें बड़ा सरप्राइज मिला। उनके एक स्पेशल फैन ने अलग ढंग से स्वागत किया। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैमरामैन ने नोरा को वहां मौजूद खास फैन के बारे में बताया। उनका यह फैन खास औरंगाबाद से उनसे मिलने की उम्मीद में आया था। इस फैन ने नोरा को बताया कि उसने नोरा का टैटू अपने हाथ पर बनवा रखा है।
फैन से इम्प्रेस हुईं नोरा फतेही
फैन ने नोरा को अपने हाथ में बना टैटू दिखाया। नोरा टैटू देखकर काफी खुश हुईं। फैन नोरा के लिए केक भी लाया था। पपराजी के इंस्टाग्राम पर शेयर इस वीडियो में नोरा ने लिखा है, बहुत स्वीट था, ईश्वर उसे आशीष दे।
माधुरी के साथ डांस के वीडियो थे वायरल
नोरा हाल ही में डांस दीवाने 3 में दिखाई दी थीं। वह बतौर जज शो में शामिल हुई थीं। सेट्स पर उन्होंने माधुरी दीक्षित के गानों पर जमकर धमाल किया था। माधुरी ने उनके गाने 'दिलबर' और नोरा ने 'चोली के पीछे क्या है' पर डांस किया था। दोनों की रिहर्सल के कई वीडियोज भी वायरल हुए थे।
Next Story





