मनोरंजन

Mirai: तेज सज्जा की सुपर हीरो फिल्म में इस रोल में नजर आएंगी श्रेया सरन

Sarita
4 Sept 2025 11:30 AM IST
Mirai: तेज सज्जा की सुपर हीरो फिल्म में इस रोल में नजर आएंगी श्रेया सरन
x
Mirai : साउथ स्टार तेजा सज्जा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मिराई Mirai को लेकर सुर्खियों में हैं। जब से इस सुपरहीरो फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, फैन्स का एक्साइटमेंट बढ़ गया है और वे इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फैन्स के एक्साइटमेंट को और भी बढ़ाने के लिए मेकर्स ने फिल्म से एक्ट्रेस श्रेया सरन Shreya Saran का लुक जारी कर दिया है। मिराई में एक्ट्रेस एक दमदार किरदार में नजर आने वाली हैं।
श्रेया सरनShreya Saran इस रोल में आएंगी नजर
श्रेया सरन Shreya Saran सुपरहीरो फिल्म मिराई में अंबिका के रोल में नजर आएंगी। एक्ट्रेस का जो पोस्टर रिलीज हुआ है, उसमें वह हाथ जोड़कर बैठी हैं और उसमें से आग निकल रही है। वहीं, एक्ट्रेस ने गले में रुद्राक्ष पहना हुआ है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा- 'हर सुपरहीरो के सफर के पीछे एक मां की ताकत छिपी होती है।' इस लाइन से साफ है कि श्रेया फिल्म में मां के रोल में नजर आएंगी। वहीं, फिल्म का ट्रेलर धूम मचा रहा है। हाल ही में, अभिनेता मंचू मनोज ने सुपरस्टार रजनीकांत को फिल्म का ट्रेलर दिखाया और उन्होंने इसके विजन और क्रियान्वयन की सराहना की।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म 'मिराई' Mirai एक सुपरहीरो, एक योद्धा की कहानी है। इस सुपरहीरो को नौ पवित्र ग्रंथों की रक्षा का दायित्व सौंपा गया है। उसके पास एक चमत्कारी डंडा (एक प्रकार की छड़ी) भी है। लेकिन अपनी शक्तियों को पहचानने के लिए, नायक को कठोर प्रशिक्षण से गुजरना पड़ता है। फिल्म में तेजा सज्जा मुख्य भूमिका में और मंचू मनोज खलनायक की भूमिका में नज़र आएंगे। इस फिल्म की कहानी जबरदस्त होने वाली है। वहीं, ट्रेलर देखने के बाद इसके विश्वस्तरीय वीएफएक्स की खूब तारीफ हो रही है। ये वीएफएक्स भारतीय दर्शकों को एक नया सिनेमाई अनुभव देंगे। बता दें, यह फिल्म 12 सितंबर को हिंदी, तमिल, मलयालम, कन्नड़, मराठी और बंगाली में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Next Story