मनोरंजन

Mardani 3 Poster Release: धांसू पोस्टर रिलीज, जानें कब रिलीज होगी Rani Mukherjee की फिल्म

Sarita
23 Sept 2025 8:08 AM IST
Mardani 3 Poster Release:  धांसू पोस्टर रिलीज, जानें कब रिलीज होगी Rani Mukherjee की फिल्म
x
Mardani 3 Poster Release: देशभर में इस समय नवरात्रि की धूम है। इसी बीच रानी मुखर्जी एक बार फिर अपने बोल्ड अंदाज़ से फैन्स का दिल जीतने के लिए वापसी कर रही हैं। जी हाँ, यशराज फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस ने हाल ही में "मर्दानी 3" का पोस्टर रिलीज़ किया है। इस पोस्टर में रानी पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में नज़र आ रही हैं। पोस्टर को यशराज फिल्म्स के इंस्टाग्राम पर "ऐगिरी नंदिनी" मंत्र के साथ पोस्ट किया गया है।
"मर्दानी" (2014) और "मर्दानी 2" (2019) का थिएटर अनुभव बेहतरीन रहा। इस पोस्टर के रिलीज़ होने से "मर्दानी 3" के लिए उत्साह और बढ़ गया है। तो चलिए फिल्म के पोस्टर पर एक नज़र डालते हैं।
"मर्दानी 3" के पोस्टर में रानी मुखर्जी हाथ में रिवॉल्वर लिए, घड़ी, सुरक्षा कवच और कलाई पर मंगलसूत्र पहने नज़र आ रही हैं। पोस्टर पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। फैन्स इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। पोस्टर देखकर साफ़ ज़ाहिर है कि 'मर्दानी 3' एक दमदार फिल्म होने वाली है। गौरतलब है कि यह फिल्म दिखाएगी कि कैसे अच्छाई की हमेशा बुराई पर
जीत होती है। 'मर्दानी
' और 'मर्दानी 2' में रानी मुखर्जी की एक्टिंग को फैन्स ने खूब पसंद किया था। इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि फैन्स आने वाली 'मर्दानी 3' को भी अपना प्यार देंगे।
हाल ही में रिलीज़ हुए पोस्टर के मुताबिक, 'मर्दानी 3' 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। गौरतलब है कि इस फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला और निर्माण आदित्य चोपड़ा कर रहे हैं।
Next Story