मनोरंजन

एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत को जिम में वर्कआउट के समय अपनी सीमाओं को पार करना पसंद

jantaserishta.com
26 May 2024 3:40 PM IST
एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत को जिम में वर्कआउट के समय अपनी सीमाओं को पार करना पसंद
x
देखें वीडियो.
मुंबई: एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने रविवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वर्कआउट का एक वीडियो पोस्ट किया। एक्ट्रेस का कहना है कि वर्कआउट के दौरान वह अपनी सीमाओं को पार करना पसंद करती हैं।
मल्लिका शेरावत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्हें पर्पल और ब्लैक कलर के एथलेटिक ड्रेस में देखा जा सकता है। वीडियो में उन्हें हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग (एचआईआईटी) रोप स्लैम करते देखा जा सकता है। मल्लिका शेरावत ने वीडियो को कैप्शन दिया, "मुझे जिम में वर्कआउट करना बहुत पसंद है और मुझे अपनी सीमाओं को पार करने से मिलने वाली उपलब्धि की भावना बेहद पसंद है।"
एक्ट्रेस ने शुक्रवार को अपनी क्लोज-अप फोटोज शेयर की थी। उन्होंने बताया था कि सुंदर दिखने के लिए बोटोक्स और फिलर्स की जरूरत नहीं है। एक्ट्रेस ने फोटोज को कैप्शन दिया था, "बोटोक्स और फिलर्स के बिना भी सुंदर और आकर्षक दिखना संभव है। किसी के आत्म-सम्मान और आत्मविश्वास को बोटोक्स से बांधने की जरूरत नहीं है।"
बता दें कि मल्लिका शेरावत ने साल 2002 में फिल्म 'जीना सिर्फ मेरे लिए' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'ख्वाहिश' और 'किस किस की किस्मत' जैसी फिल्मों में नजर आईं। मल्लिका शेरावत साल 2004 में 'मर्डर' में अपने बोल्ड अभिनय से स्टारडम की बुलंदियों पर पहुंच गईं। इसके बाद उन्होंने 'प्यार के साइड इफेक्ट्स', 'आप का सुरूर' और 'डबल धमाल' जैसी फिल्मों में काम किया। मल्लिका ने बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड की कई फिल्मों में भी काम किया है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story